{"_id":"651724ca88895775aa02a644","slug":"one-more-woman-inspector-each-in-the-four-districts-of-aligarh-range-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ रेंज के चारों जिलों में एक-एक और महिला इंस्पेक्टर, इन्हें मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ रेंज के चारों जिलों में एक-एक और महिला इंस्पेक्टर, इन्हें मिली तैनाती
Sat, 30 Sep 2023 12:56 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:56 AM IST
सार
अब तक सिर्फ महिला थाने पर ही महिला इंस्पेक्टर की तैनाती रहती थी। मगर अब दो-दो थानों पर तैनाती दे दी गई है। डीआईजी रेंज शलभ माथुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसका अपडेट लिया और अनुपालन का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इन्हें मिली जिलों में तैनाती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार रेंज के चारों जिलों में अब एक-एक और थाने पर महिला कोतवाल की तैनाती कर दी गई है। अब तक सिर्फ महिला थाने पर ही महिला इंस्पेक्टर की तैनाती रहती थी। मगर अब दो-दो थानों पर तैनाती दे दी गई है। डीआईजी रेंज शलभ माथुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसका अपडेट लिया और अनुपालन का निर्देश दिया।
डीआईजी के अनुसार जिला अलीगढ़ में महिला थाना पर अब वर्षा शर्मा, जबकि यहां से सरिता द्विवेदी को गोधा थाने का कोतवाल बनाया है। हाथरस में महिला थाना में निशा रानी और यहां तैनात सुनीता मिश्रा को चंदपा का नया कोतवाल बनाया है। एटा में नंदनी सिंह को महिला थाना और अलका को थानाध्यक्ष रिजोर बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह कासगंज में सरिता तोमर को महिला थाना व नीतू यादव को सुन्नगढ़ी का नया कोतवाल बनाया है। डीआईजी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम पर शासन की मंशा के अनुसार सभी महिला थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।