फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One more corona positive found in Aligarh

महानगर में एक और युवक कोरोना वायरस से संक्रमित

Fri, 29 May 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
One more corona positive found in Aligarh
महानगर में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को शहर के उदय सिंह जैन रोड निवासी एक 33 वर्षीय युवक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 136 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज द्वारा बृहस्पतिवार को युवक की रिपोर्ट दी गई है। युवक चंद रोज पहले संक्रमण की चपेट में आए एक मरीज के संपर्क में आया था। फिलहाल उस मरीज का उपचार दिल्ली में चल रहा है। युवक के संक्रमित होने के बाद जनपद में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 136 तक पहुंच गई है। इस युवक के संक्रमित आने की पुष्टि सीडीओ अनुनय झा ने की है। साथ ही बताया कि युवक के परिवार को क्वारंटीन कराने व इलाके को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
-136 मरीज अब तक पाए गए जिले में
-15 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-66 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-52 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed