{"_id":"61b6509d13fe7f731d0e9b3e","slug":"one-lakh-people-took-ration-on-the-first-day-city-office-news-ali2804080133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पहले दिन एक लाख लोगों ने लिया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पहले दिन एक लाख लोगों ने लिया राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल से चल रही निशुल्क राशन वितरण व्यवस्था को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। गेहूं, चावल के अलावा प्रति कार्ड एक किलो नमक, रिफाइंड व चने की दाल भी मुफ्त दिए जाने की व्यवस्था की गई है। रविवार को जिले की 1345 दुकानों पर सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राशन वितरित हुआ। अवकाश के चलते राशन लेने के लिए दुकानों पर लंबी लंबी लाइनें लगी रहीं। पहले ही दिन एक लाख उपभोक्ताओं ने राशन लिया।
सांसद सतीश गौतम ने पला साहिबाबाद क्षेत्र में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन के अनुसार सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 35 किलो नि:शुल्क खाद्यान्न, जिसमें 15 किलो चावल एवं 20 किलो गेहूं दिया जा रहा है। इसके अलावा, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 5 किलो प्रति यूनिट, जिसमें 2 किलो चावल 3 किलो गेहूं दिया जा रहा है। साथ ही एक किलो रिफाइंड तेल, नमक एवं चने का भी वितरण किया जा रहा है। सांसद ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार खाद्यान्न एवं अन्य सामान मार्च 2022 तक निशुल्क वितरित किया जाएगा।
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक अनूप प्रधान, विधायक दलबीर सिंह, महापौर मोहम्मद फुरकान, ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख चंडौस सत्यप्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष इगलास ओंकार प्रसाद ने अपने-अपने क्षेत्र की राशन की दुकान पर पहुंच कर पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क खाद्यान्न, तेल एवं चना का वितरण किया। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि राशन वितरण 20 दिसंबर तक चलेगा।