{"_id":"07f0dbf092bb363290d5ea010ef6458b","slug":"one-death-in-accident-other-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो ओवरटेक करने के चक्कर में जट्टारी से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना राया के गांव बसेला निवासी प्रेम सिंह के घर से कुछ दिन पूर्व सोने के आभूषण गायब हो गए थे। रविवार को वह आभूषणों की जानकारी करने के लिए अपने भतीजे रनवीर सिंह पुत्र बाबूलाल के साथ बाइक से जट्टारी स्थित ज्योतिषी के पास गया था।
वहां से वापस लौट रहा था कि गौमत चौराहे के निकट टेंपो को ओवरटेक करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रनवीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।