फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One dead from Corona, 25 infected including textile businessman

अलीगढ़ में कोरोना से एक की मौत, कपड़ा व्यवसायी सहित 25 संक्रमित

Mon, 06 Jul 2020 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 25 infected including textile businessman
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock

जनपद में कोरोना वायरस का कहर जारी है। रविवार को एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु आगरा में उपचार के दौरान हो गई जबकि 25 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 610 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


रविवार को 25 नए मरीज सामने आए हैं। जान गंवाने वालों में एक पूर्व विधायक के 56 वर्षीय पीआरओ की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया था। वह किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन


विष्णुपुरी निवासी और रेलवे रोड के प्रसिद्ध 36 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी भी कोरोना चपेट में आ गए हैं। हंटर चौक की 75 एवं 42 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। जट्टारी का एक 21 वर्षीय महिला भी संक्रमित हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को देर रात में आई थी। इस तरह से अन्य 21 लोग अलग अलग इलाकों से हैं। कोरोना अब पूरे जनपद में पैर पसार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जिले में कुल 25 लोगों को इस जानलेवा बीमारी से निगल लिया है। सीएमओ डॉ. बीके सिंह कल्याणी ने बताया कि आगरा में एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन करने की कार्रवाई चल रही है। एरिया को सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है।

जनपद में संक्रमितों की संख्या 610 तक पहुंची
जनपद में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 25 नये मामले सामने आए तो एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी है। ये 56 वर्षीय व्यक्ति पूर्व विधायक के पीआरओ रहे हैं, उनकी मृत्यु आगरा में उपचार के दौरान हो गई। जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 610 तक पहुंच गई है। जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाएं बार-बार मास्क का प्रयोग करने, शारीरिक दूरी बना कर रखने और बार बार हाथ धोते रहने को कह रही है। इसके बाद भी लोग इन बातों पर गंभीर नहीं हैं। सुबह से ही बाजारों में भीड़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।


रविवार को संक्रमित 21 लोगों में महावीरगंज मार्केट का 53 वर्षीय, सैयद वड़ा इगलास का 25 वर्षीय युवक, असरफाबाद अतरौली की 35 वर्षीय महिला, टीकाराम कॉलोनी का 47 एवं 28 वर्षीय युवक, कोतवाली देहलीगेट का 27 वर्षीय युवक, दौरऊ गभाना का 40 वर्षीय व्यक्ति, सौभाग्यमंडप के सामने की 60 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय व्यक्ति, 18-18 वर्ष की दो युवती युवती, 34 व 15 वर्षीय युवक, कपिल कुमार कॉलोनी का 68 वर्षीय बुजुर्ग, साई विहार न्यू कॉलोनी का 31 वर्षीय युवक, मेंहदी टोला का 30 वर्षीय युवक, शास्त्रीनगर चौक पुनिया विहार का 46 वर्षीय व्यक्ति, मेलरोज बाईपास जलालपुर का 20 वर्षीय युवक, धनीपुर का 37 वर्षीय युवक और शिवपुरी रफतपुर छर्रा की 26 वर्षीय महिला शामिल हैं। 30, 31 एवं 46 वर्षीय व्यक्ति सारसौल स्थित एक बैंक के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed