{"_id":"61e7054d9fd8da3bae677c9f","slug":"one-and-a-half-lakh-looted-from-businessman-aligarh-news-ali283374278","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट
विज्ञापन
लूट का शिकार घायल व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े साढ़े सात बजे कस्बे की मास्टर कालोनी में खल, चीनी के व्यापारी को बदमाशों ने रोक लिया। सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इससे व्यापारी हड़बड़ा गए। तभी उनके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये से भरा थैला लूटकर बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाल और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल व्यापारी का निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
कस्बे की मास्टर कालोनी निवासी मुकेश कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद की अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर चीनी व खल आदि की थोक की दुकान है। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद वह एक थैले में डेढ़ लाख रुपये रखकर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।
मुख्य मार्ग से असावर पुलिया होते हुए वह मास्टर कालोनी के रास्ते पर चले। कालोनी में उनके घर से करीब बीस मीटर पहले ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट से तेजी से वार किया। इससे मुकेश कुमार स्कूटी समेत गिर पड़े। इसी दौरान बदमाश उनके पास मौजूद रुपयों से भरा थैला लेकर भाग निकले। घटना के बाद घायल व्यापारी ने शोर मचाया तो मोहल्लेवासियों समेत परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। परिवार वालों ने एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज करवाया।
विज्ञापन
व्यापारी से लूट की सूचना पर कोतवाल रिपुदमन सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास ही एक तमंचा पड़ा मिला। पुलिस व्यापारी की दुकान समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि लूट की रकम का आंकलन नहीं हुआ है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर बुधवार को इगलास कस्बे के व्यापारियाें की बैठक कोतवाली में बुलाई गई है।