फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   OLF first in school category in cleanliness ranking

अलीगढ़ : स्वच्छता रैंकिंग में स्कूल श्रेणी में ओएलएफ प्रथम

Mon, 28 Feb 2022 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
OLF first in school category in cleanliness ranking
नगर निगम द्वारा छह श्रेणियों में स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई है। स्कूल श्रेणी में ऑवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल एवं मार्केट श्रेणी में सेंटर प्वाइंट शीर्ष पर हैं। नगर निगम द्वारा छह श्रेणियों में स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई है। स्कूल श्रेणी में अलबरकात पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं थ्री डॉट्स पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर हैं। मार्केट श्रेणी में जमालपुर सब्जी मंडी द्वितीय एवं दुबे का पड़ाव तीसरे नंबर पर है। कार्यालय श्रेणी में आयकर कार्यालय प्रथम, मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी कार्यालय द्वितीय एवं नगर निगम का सेवा भवन कार्यालय तीसरे नंबर पर है। हॉस्पिटल श्रेणी में रूसा हॉस्पिटल प्रथम, भारद्वाज हॉस्पिटल द्वितीय एवं वरुण आई केयर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

होटल श्रेणी में प्रथम तीन स्थान पर क्रमश: लेमन ट्री, आर्चिड ब्लू एवं आभा रेजीडेंसी हैं। आरडब्लूए श्रेणी में ग्रीन पार्क अपार्टमेंट, कावेरी वाटिका एवं रमेश विहार कॉलोनी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि होटल श्रेणी में 13, हॉस्पिटल श्रेणी में 11, स्कूल और कार्यालय श्रेणी में 7-7, आरडब्लूए श्रेणी में 6 और मार्केट श्रेणी में मात्र तीन आवेदन आए थे। समिति द्वारा आवेदन पत्र में प्रस्तुत सूचना का परीक्षण करते हुए रैंकिंग जारी की गई है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 का एक हिस्सा है और इस पर नंबर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed