फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   old man climbing on mobile tower

Aligarh: पुलिस-प्रशासन से की शिकायत, नहीं रूका निर्माण कार्य तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ा बुजुर्ग, फिर हुआ यह

Sun, 14 Jul 2024 02:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

शिकायत बुजुर्ग जितेंद्र ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया। जिससे परेशान होकर बुजुर्ग हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और जान देने के लिए कूदने व फांसी लगाने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
old man climbing on mobile tower
मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाले बुजुर्ग जितेंद्र गुप्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली नगर में हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़े बुजुर्ग की हरकत से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर बुजुर्ग को ऊपर से नीचे उतारा। प्रकरण का समाधान होने तक निर्माण न होने देने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मोहल्ला मुगलान निवासी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में एक जमीन है, जो लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट वृंदावन की है। आरोप है कि इस जमीन को हड़पने की नीयत से कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। प्रकरण न्यायालय में भी पहुंच गया। बुजुर्ग का कहना है कि जमीन पर 13 जुलाई से कुछ लोगों ने जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत बुजुर्ग जितेंद्र ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया। जिससे परेशान होकर बुजुर्ग हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और जान देने के लिए कूदने व फांसी लगाने की धमकी देने लगा। सूचना पर नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर रितेश कुमार पुलिस व दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होने बुजुर्ग को समझाकर टॉवर से नीचे उतार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed