{"_id":"65f97217fd9975203e084c55","slug":"old-fashioned-holi-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने कहां गए वो दिन: तब बुरा न मानो होली है... अब हो जाती है खुन्नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने कहां गए वो दिन: तब बुरा न मानो होली है... अब हो जाती है खुन्नस
Tue, 19 Mar 2024 04:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:40 PM IST
सार
पहले होलिका दहन के लिए बसंत पंचमी के दिन से ही लोगों की टटिया और छप्परों को उठाकर होलिका दहन स्थल पर डाल दिया जाता था और कोई बुरा नहीं मानता था। अब ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन
मोदी मुखौटा और पिचकारी के साथ बच्चे
- फोटो : रूपेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले होली का त्योहार पूरे-पूरे गांव और मोहल्लों के लिए हंसी-ठिठोली एवं मस्ती का पर्याय था, लेकिन अब यह मस्ती घरों परिवारों तक सिमट गई है, क्योंकि लोग छोटी छोटी बातों में खुन्नस निकालने लगे हैं। बुजुर्ग इस बदले स्वरूप को कम पसंद करते हैं।
विज्ञापन
पहले होलिका दहन के लिए बसंत पंचमी के दिन से ही लोगों की टटिया और छप्परों को उठाकर होलिका दहन स्थल पर डाल दिया जाता था और कोई बुरा नहीं मानता था। अब ऐसा नहीं होता है। गभाना के बुजुर्ग डॉ. रामपाल सिंह बोले, पहले होली आने से कई दिन पहले हंसी- ठिठोली करने का सिलसिला शुरू हो जाता था। गली, मुहल्लों में बच्चों की टोलियां हाथों में रंग, अबीर, गुलाल के साथ पिचकारियां लेकर धमाचौकड़ी करते थे। इन बच्चों पर कोई रोकटोक नहीं थी, अब बच्चों को घरों से निकलने ही नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित श्यामबाबू शर्मा बताते हैं कि अब इस त्योहार के मायने ही बदल गए हैं। अब वो भाईचारा नहीं रहा। वेदप्रकाश गुप्ता बताते हैं कि पहले लोग होलिका दहन के बाद टोलियों के रूप में इकट्ठे होकर ढोलक-मजीरों के साथ फाग गाते हुए होली खेलते थे। अब ऐसा नहीं है। अब डीजे का जमाना है। हरदुआगंज के उमेश पाठक एडवोकेट बताते हैं कि नई पीढ़ी को महत्व व परंपराओं लेना देना नही हैं। वह अपने अनुसार त्योहार अपनी मस्ती में मनाते हैं।