फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Offices of candidates decorated in Atrauli, engaged in campaigning

अलीगढ़ः अतरौली में सजे प्रत्याशियों के कार्यालय, प्रचार-प्रबंधन में जुटे दिग्गज

Tue, 25 Jan 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Offices of candidates decorated in Atrauli, engaged in campaigning
अतरौली बसपा कार्यालय पर 1.20 बजे बैठे कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

विधानसभा का चुनाव हो और प्रत्याशियों के अधिकृत मुख्य चुनाव कार्यालयों पर दिन भर प्रचार और प्रबंधन की भागदौड़ के बीच चुनावी चकल्लस न हो, ये संभव नहीं है। किसी चुनाव कार्यालय पर भीड़ कम होगी तो किसी पर समर्थकों का डेरा होगा। ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार को वीआईपी कही जाने वाली अतरौली सीट के चार प्रमुख प्रत्याशियों के कार्यालयों में देखने को मिला। अतरौली सीट वीआईपी इसलिए है कि यह कल्याण सिंह की परंपरागत सीट रही है और यहां से प्रदेश सरकार में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भाजपा से दावेदार हैं, वहीं सपा के पूर्व विधायक उनके सामने हैं। बसपा व कांग्रेस से भी दो प्रमुख दावेदार मैदान में हैं। चारों के कार्यालयों पर क्षेत्र की समझ और क्षेत्र में पकड़ के अनुसार क्षेत्र के ही दिग्गजों को प्रचार व प्रबंधन का जिम्मा दिया गया है, जो कार्यालय में बैठकर कामकाज संभालते हैं और उन्हीं के निर्देश पर टोलियां काम में लगी हैं।
कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी पार्टियों ने अलग-अलग टोलियां बनाई हैं, जो हर रोज सुबह पार्टी कार्यालय से गांवों में प्रचार के लिए निकलती हैं। हर टोली में अधिकतम पांच सदस्य होते हैं। शाम को प्लान बना लिया जाता है कि कौन सी टोली किन-किन गांवों में प्रचार के लिए जाएगी। शाम को ये टोलियां कार्यालय पहुंचकर दिनभर की गतिविधियां कार्यालय पर बताती हैं। क्षेत्र का फीडबैक कैसा है? कौन-कौन नाराज है? किन रुठे हुए लोगों को मना लिया? इन तमाम तथ्यों पर शाम को कार्यालय पर पहुंचकर चर्चा की जाती है। लेकिन इतना जरूर है कि इस बार चुनाव कार्यालयों पर पहले जैसी बात नहीं दिख रही। न दिन भर उस तरह की भीड़ रहती और न प्रचार सामग्री मांगने आने वालों की कतार रहती। न माइक या लाउडस्पीकर लगाकर कार्यालय से प्रचार अपील सुनाई देती। संवाद
विज्ञापन

कांग्रेस
घंटाघर पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है। सोमवार अपराह्न 12.22 बजे कार्यालय पर बच्चन बाबू गुप्ता और गुुलाम वारिस मिले। दोनों कार्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। टीमें प्रचार के लिए रवाना हो गई थीं। यहां पांच टीमें बनी हैं, पहली टीम में प्रत्याशी डॉ. धर्मेद्र लोधी, दूसरी में चंद्रपाल लोधी ब्लॉक अध्यक्ष व जिला महामंत्री चौ. जयपाल सिंह, तीसरी में अनिल शर्मा व चौथी में प्रवेंद्र सिंह बिजौली ब्लॉक अध्यक्ष व पांचवीं टीम में धमेंद्र चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा.....
हरदेवी स्कूल में भाजपा कार्यालय है। दोपहर 12.35 बजे दानसहाय, गेंदालाल वर्मा, रामजीलाल मथुरिया, भगवती प्रसाद कार्यालय की जिम्मेदारी संभालते मिले। यहां आ रहे लोगों से क्षेत्र के बारे में फीड बैक लेकर रजिस्टर में नोट कर रहे थे। इसी फीडबैक पर शाम को चर्चा की जाती है। वार रूम में भूपेंद्र लोधी कंप्यूटर वर्क और सोशल मीडिया का काम संभालते हैं। यहां से प्रचार के लिए प्रत्याशी संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा व सौरभ सिंह अलग अलग चार टीमें लेकर प्रचार के लिए निकलते हैं।
सपा....
पैंठ चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर दोपहर 12.50 बजे रहीस नंबरदार, नीरज यादव, अवधेश यादव, जैद नंबरदार, हाफिज अब्दुल सलाम, बलवान सिंह यादव, मो. सिद्दीक आदि लोग मिले। कुछ लोग ठंड के कारण अलाव पर हाथ सेक रहे थे। पार्टी कार्यालय से विस अध्यक्ष बॉबी शर्मा, टीटू राघव, ग्रीश चौधरी प्रधान, भगवान सहाय शर्मा, कुमरजी बघेल अपनी टीम के साथ प्रचार के लिए निकलते हैं। दादों स्थित फॉर्म हाउस से प्रत्याशी व पूर्व विधायक वीरेश यादव, उनके पुत्र अभिषेक यादव व विवेक यादव अलग अलग टीमें लेकर प्रचार के लिए रवाना होते हैं।

बसपा......
छर्रा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में बसपा का कार्यालय है। दोपहर के 1.20 बजे अजय चौधरी, विनोद चौधरी, केदार सिंह ठेकेदार, होशियार सिंह यहां पर रजिस्टर में कुछ काम कर रहे थे। कार्यालय की जिम्मेदारी वरिष्ठ बसपा नेता बच्चू सिंह एडवोकेट संभाल रहे हैं। यहां से प्रत्याशी डॉ. ओमवीर सिंह, विस क्षेत्र अध्यक्ष एनएस गौड़, पुष्पेंद्र माइकल, विनोद कुमार, शिवकुमार अलग अलग टीमें लेकर प्रचार के लिए रवाना हो चुके थे।

अतरौली भाजपा चुनाव कार्यालय पर 12.35 बजे बैठे कार्यकर्ता।

अतरौली भाजपा चुनाव कार्यालय पर 12.35 बजे बैठे कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE

अतरौली सपा कार्यालय पर 12.50 बजे बैठे कार्यकर्ता। संवाद

अतरौली सपा कार्यालय पर 12.50 बजे बैठे कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed