{"_id":"627d5ab358f9bf52ae3c8ef4","slug":"officers-should-not-make-excuses-soon-the-road-of-jafri-drain-should-be-built-aligarh-news-ali2913972172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बहाने न बनाएं अफसर, जल्द बने जाफरी ड्रेन की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बहाने न बनाएं अफसर, जल्द बने जाफरी ड्रेन की सड़क
विज्ञापन
गौरव दयाल । कमिश्नर
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के रामघाट रोड को सिंधौली पर जीटी रोड से जोड़ने वाली जाफरी ड्रेन की सड़क निर्माण का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मुद्दे पर अब सांसद विधायकों ने भी अमर उजाला के साथ आवाज बुलंद की है। एक तरफ सांसद ने कमिशभनर को पत्र लिखकर जल्द सड़क निर्माण के लिए कहा है। वहीं पूर्व में 7 करोड़ के पानी में बहने के जिम्मेदार अफसरों पर जवाबदेही तय करने के लिए कहा है। इस मामले में विधायकों का कहना है कि एनओसी तो एक मात्र बहाना है। सड़क बन सकती है। इसलिए इस सड़क को जनहित में तत्काल बनवाया जाए।
क्वारसी और एटा चुंगी चौराहे के जाम के बोझ को कम करने के लिए इस रोड का प्रयोग आपात काल में किया जाता है। मगर, इसकी हालत इतनी खस्ता है कि वाहन लेकर चलना मुश्किल होता है। अगर इसका निर्माण हो जाए तो स्थायी बाईपास बनाया जा सकता है।
- रामघाट रोड को जीटी रोड से जोड़ने वाले इस मार्ग की लंबाई मात्र 6 किमी है। इसके नवनिर्माण के लिए मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। यह मार्ग पूर्व में एडीए द्वारा 7 करोड़ की लागत से बनाया गया था। मगर मार्ग बनाने में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिससे उक्त मार्ग की दशा 6 महीने मे जर्जर व खंडरयुक्त हो गई है। मंडलायुक्त से कहा गया है कि उस निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। -सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़
विज्ञापन
-ये तो बहानेबाजी है कि सड़क बनाने से पहले एनओसी ली जाएगी। जब क्वार्सी ड्रेन की सड़क पर पीडब्ल्यूडी व नगर निगम निर्माण करा सकता है और वहां कोई एनओसी नहीं ली गई तो यहां क्यों नहीं। यह अधिकारियों की सरकार के सौ दिन के विकास की मंशा को पूरा न होने देने की मानसिकता है। इस सड़क का निर्माण बेहर जरूरी है। इसका निर्माण तत्काल निर्माण एडीए द्वारा कराया जाए। बाकी दोषियों पर कार्रवाई हो।-अनिल पाराशर, विधायक कोल
-जनहित में इस सड़क का निर्माण जरूरी है। इस मामले में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव से एनओसी के लिए जल्दी ही लखनऊ में बात करेंगे। जल्द से जल्द सड़क निर्माण के लिए जहां जो भी जरूरी होगा, उस काम को करेंगे । स्थानीय स्तर पर मंडलायुक्त को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए। जिससे कि इस सड़क का निर्माण कराकर जनता को राहत दिलाई जा सके ।-राजवीर दिलेर, सांसद हाथरस
-सिंधौली जीटी रोड को राघाट रोड से जोड़ने वाला मार्ग सपा शासनकाल में बना था और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। एडीए द्वारा अब इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जबकि शहर इस तरफ लगातार बढ़ रहा है। बच्चे स्कूल आते जाते डरते हैं। इस सड़क के निर्माण को पीडब्ल्यूडी को भेजा गया है। अब जो समस्या आ रही है। उस पर अधिकारियों से वार्ता कर शासन स्तर पर निदान कराया जाएगा।-रवेंद्रपाल सिंह, विधायक छर्रा
पीडब्ल्यूडी से मांगा सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने एडीए वीसी गौरांग राठी संग इस विषय पर वार्ता की गई है और बृहस्पतिवार की शाम स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। साथ में पीडब्ल्यूडी से मरम्मत के लिए एस्टीमेंट मांगा गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अभी यह तय किया गया है कि अगर कम बजट में इसकी मरम्मत हो जाती है तो पीडब्ल्यूडी से मरम्मत कराएंगे। एस्टीमेट मिलने के बाद निर्माण के लिए धनराशि एडीए से दिलाई जाएगी। अगर मरम्मत पर बजट अधिक खर्च हुआ तो फिर इसके लिए विचार किया जाएगा। रहा सवाल पहले निर्माण में दोषियों पर कार्रवाई का तो अभी जांच पत्रावली उनके सामने नहीं आई है। पत्रावली के सामने आते ही उस पर निर्णय लिया जाएगा।