फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officers-employees not take mobile phones during vote counting

Lok Sabha Election: अधिकारी-कर्मचारी मतगणना में अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, होंगे जमा

Sat, 25 May 2024 04:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 May 2024 04:00 PM IST
सार

मतगणना में लगे कर्मचारी व मतगणना से संबंधित अन्य व्यवस्था में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए जाएंगे और मतगणना उपरान्त फोन वापस उपलब्ध कराये जाएंगे।

विज्ञापन
Officers-employees not take mobile phones during vote counting
मोबाइल - फोटो : Freepik

विस्तार

लोकसभी चुनाव की मतगणना 4 जून को है। प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना वाले दिन अधिकारी और कर्मचारियों के मोबाइल काउंटिंग से पहले ही जमा हो जाएंगे और गिनती समाप्ति के बाद मिल जाएंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने मतगणना के बारे में बताया कि मतगणना में लगे कर्मचारी व मतगणना से संबंधित अन्य व्यवस्था में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल फोन कृषि उत्पादन मण्डी समिति धनीपुर के मुख्य द्वारा के पास बने कार्यालय के 1 कक्ष में सुरक्षित रखवाए जाएंगे और मतगणना उपरान्त फोन वापस उपलब्ध कराये जाएंगे।
विज्ञापन


एडीएम पंकज कुमार ने जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल से कहा कि प्रत्येक कार्मिक से मोबाइल फोन जमा करने के दौरान कूपन दो प्रतियों में तैयार करते हुए एक कूपन संबंधित मोबाइलकर्ता एवं एक मोबाइल फोन के साथ रबड़ लगाकर जमा कराया जाना है। मतगणना उपरान्त कूपन से मिलान करते हुए मोबाइल फोन संबंधित को उपलब्ध कराये जाऐंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed