{"_id":"648774d6493f202d3b0386e6","slug":"officers-arrived-for-investigation-on-receipt-of-adverse-entry-aligarh-news-c-108-1-atl1001-97-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने पर जांच के लिए पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने पर जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
Tue, 13 Jun 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदोई में वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग व गबन के आरोपों की अंतिम जांच के लिए एक साल बाद अधिकारी सोमवार को गांव में पहुंचे। उन्होंने स्थलीय व अभिलेखीय निरीक्षण किया। साल भर से जांच लंबित रखने पर डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए 15 जून तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे।
वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान चुनीं गईं जलधारा देवी के खिलाफ ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। इसमें सरकारी हैंडपंप रिबोर का ठेका चहेतों को देने और व्यक्तिगत लाभ देते हुए धन के बंदरबांट के आरोप प्रमुख थे। वर्ष 2022 में जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रथम दृष्ट्या करीब चार लाख रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का दोषी मानते अप्रैल 2022 में जलधारा देवी के अधिकार सीज करते हुए गांव में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी, लेकिन इसमें अंतिम जांच रिपोर्ट लंबित थी।
डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं मिलने का मामला संज्ञान में आने पर जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश डीपीआरओ को आदेश दिए। अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सोमवार को गांव में जाकर जांच की और महिला पुरुषों के बयान लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। संवाद