फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Odd even system restricted the number of vehicles.

जोन और ऑड- ईवन सिस्टम ने बेवजह घूमने वालों पर लगाई लगाम

Sun, 12 Apr 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Odd even system restricted the number of vehicles.
दुबे का पड़ाव चौराहे पर बाइक सवारों को रोकते ट्रैफिक पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
शहर को पांच जोन में विभाजित करने और वाहनों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने का पहला दिन सफल रहा। जनता पर इस सिस्टम से लगाम लग गई। वहीं, आवश्यक सेवाओं से जुड़े कुछ कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैरियर्स पर पुलिस ने अखबार बांटकर आ रहे समाचार पत्र वितरकों को रोकने के साथ ही नगर निगम, स्वास्थ्य और कलेक्ट्रेट में कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों तक को रोका गया। इसकी शिकायत आलाधिकारियों तक पहुंची। बाद में एसएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जोन और ऑड-ईवन व्यवस्था बेवजह घूमने वालों और आम लोगों के लिए है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए नहीं है। तब इन शिकायतों में कमी आई।
विज्ञापन

सुबह छह बजे दस बजे तक खुले बाजार, जल्दबाजी में खारीदारी
प्रशासन के आदेश पर बाजार खुलने का समय सुबह छह से दस बजे तक होने के कारण शनिवार को लोग सुबह-सुबह ही जरूरी सामान की खरीददारी करने को पहुंच गए। इस दौरान गली मोहल्लेकी दुकानों पर भीड़ रही। इसके पीछे कनवरी गंज, महावीर गंज, बारहद्वारी, छपैठी के थोक बाजार की दुकानों के बंद होने का भी बड़ा असर रहा है। मझौले दुकानदारों के पास लोग खरीददारी को पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ पुराने शहर जैसे देहली गेट, सासनी गेट, कोतवाली इलाके की गलियों के दुकानदारों के पास देखने को मिली। इधर, रामघाट रोड की बात की जाए तो यहा माहौल अन्य दिनों की तरह सामान्य रहा। पेट्रोल पंपों पर जरूर लोगों की कतार रही। मगर, दुकानों पर खरीदारी को अधिक अफरातफरी नहीं दिखी। कुछेक दुकानों पर जरूर लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीददारी करते दिखी।
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों और प्रेसकर्मियों को नहीं रोका जाएगा
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के साथ-साथ समाचार पत्र व्यवस्था से जुड़े लोगों, जिनमें समाचार पत्र ले जाने लाने वाले वाहन, समाचार पत्र वितरकों व प्रेसकर्मियों को एक दूसरे के जोन में जाने से या ऑड ईवन नंबर वाहन न होने पर नहीं रोका जाएगा। इस संबंध में डीएम चंद्रभूषण सिंह की ओर से सभी सेक्टर प्रभारियों और एसएसपी मुनिराज जी की ओर से सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में सब्जी की ढकेलों पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी
नुमाइश मैदान में सब्जी और फल विक्रेताओं की दुकानें लगने पर शनिवार की सुबह यहां खरीददारी को सैंकड़ों लोग पहुंच गए। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए।
गलियों के बाहर लगाए लोगों ने बैरियर
पुराने शहर से लेकर सिविल लाइंस और क्वार्सी इलाके की गलियों में रहने वाले लोगों में कोरोना का भय इस कदर है कि उन्होंने खुद ही अपनी गलियों के बाहर बैरियर्स लगा लिए हैं। यह लोग किसी बाहरी को अपनी गली में नहीं आने दे रहे हैं। बच्चों को साइकिल या मोटर साइकिल लेकर शहर में घूमने नहीं जाने दे रहे हैं। इसके साथ ही खुद भी सुबह-शाम को अपने घर के दरवाजों पर ही बैठने तक सीमित रह गए हैं। पुराने शहर की करीब 150 गलियों में रहने वाले लोगों ने इस व्यवस्था पर अमल किया है। उनकी प्रशंसा जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी की।
हर 500 मीटर की दूरी पर बैरियर, उल्टे पांव लौटे लोग
लॉक डाउन के दौरान भी लोग अपने घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे थे। तमाम बहाने बनाकर वह पुलिसकर्मियों को चकमा देते औैर शहर के एक से दूसरे इलाके में घूमने निकल जाते। मगर, शनिवार को उनका यह प्लान फेल हो गया। हर 500 मीटर की दूरी पर एक बैरियर और उस पर तैनात पुलिस अमले और उनके हर बात पर एक नये सवाल से डरकर भाग खड़े गए।

एसएसपी मुनिराज जी ने लोगों से अपील कि है कि वे घरों में ही रहें और जोन व्यवस्था व ऑड-ईवन व्यवस्था का पालन करें। जिनको बेहद जरूरी काम है या जो लोग आश्वयक वस्तुओं की व्यवस्था से जुड़े हैं, वही एक से दूसरे क्षेत्र में जाएं। प्रेसकर्मी, समाचार पत्र वितरक और उनको वाहनों, अखबार ले जाने वाले वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed