फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oath ceremony of BDC, Block Pramukh to be held on July 20

अलीगढ़ः 20 जुलाई को होगा बीडीसी, ब्लॉक प्रमुखों का शपथ समारोह

Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Oath ceremony of BDC, Block Pramukh to be held on July 20
ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 20 जुलाई को होगा। शुक्रवार देर रात इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दो पालियों में समारोह होगा। एक पाली में अधिकतम 50 लोगों का प्रवेश मान्य है। शपथ समारोह की पहली पाली सुबह 11 बजे व दूसरी दोपहर दो बजे होगी। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। सबसे पहले मजिस्ट्रेट ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे, फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में 12 ब्लॉक प्रमुख और 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। शासन से जारी कार्यक्त्रस्म के बाद एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए नामित किया है। शपथ समारोह के बाद इसी दिन क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक होगी। इसमें समितियों का गठन किया जाएगा। डीएम के मुताबिक अकराबाद के लिए एसडीएम कोल, धनीपुर के लिए तहसीलदार कोल, लोधा में संजीव ओझा, अतरौली में एसडीएम अतरौली, जवां तहसीलदार गभाना, चंडौस में एसडीएम गभाना, गोंडा में एसडीएम इगलास, इगलास में तहसीलदार इगलास, बिजौली में एसीएम प्रथम, गंगीरी में तहसीलदार अतरौली, टप्पल में तहसीलदार खैर व खैर में एसडीएम खैर को शपथ समारोह के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

12 ब्लॉक प्रमुखों के साथ ही धनीपुर में 95 बीडीसी, लोधा में 94 बीडीसी, अकराबाद में 86 बीडीसी, जवां में 101 बीडीसी, अतरौली में 104 बीडीसी, बिजौली में 93 बीडीसी, गंगीरी में 135 बीडीसी, चंडौस में 81 बीडीसी, इगलास में 91 बीडीसी, गोंडा में 93 बीडीसी, खरै में 94 बीडीसी व टप्पल में 89 बीडीसी सदस्य शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed