फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nursing home inspection

अलीगढ़ः आधा दर्जन से अधिक नर्सिंग होम की जांच

Fri, 08 Oct 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nursing home inspection
महानगर के करीब आधा दर्जन से अधिक नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई। कुछ जगह पर कमियां पाई गई। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. के निर्देश पर एसीएम द्वितीय अंजुम बी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को करीब छह अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। उनके साथ सीओ श्वेताभ पांडेय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

अंजुम बी ने अभिश्री हॉस्पिटल, शांति नर्सिंग होम, त्यागी, पुष्पांजलि, उमंग एवं कमाल हार्ट सेंटर का निरीक्षण किया। नर्सिंग होम में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों को देखा। यह भी देखा गया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मानक का पालन किया जा रहा है या नहीं। अधिकारियों ने केंद्रों के कागज आदि भी देखे। एसीएमओ ने बताया कि कुछ जगह पर कमियां पाई गई हैं। निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी के पास भेजी जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के तहत जन्म से पूर्व शिशु लिंग की जांच पर पाबंदी है। देश में कन्या भ्रूणहत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए यह कानून बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed