{"_id":"6487743c64f1eb1e34034026","slug":"nurses-contract-terminated-for-demanding-money-for-delivery-aligarh-news-c-116-1-sali1010-88-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रसव कराने के लिए रुपये मांगने वाली नर्स की संविदा समाप्त, झाड़ियों में हुई थी डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रसव कराने के लिए रुपये मांगने वाली नर्स की संविदा समाप्त, झाड़ियों में हुई थी डिलीवरी
Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
सार
पिछले दिनों कस्बे के मोहल्ला सराय बाजार की हबूड़ा बस्ती से एक प्रसूता को प्रसव के लिए सीएचसी ले जाया गया था। वहां पर प्रसव कराने के लिए नर्स पूनम शर्मा द्वारा रुपये मांगने का आरोप है। इसके बाद झाड़ियों में प्रसव कराने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
नर्स
- फोटो : sociol media
विस्तार
प्रसव कराने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेंटर स्टाफ नर्स पूनम शर्मा की संविदा समाप्त कर दी गई है। जांच समिति की रिपोर्ट पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पिछले दिनों कस्बे के मोहल्ला सराय बाजार की हबूड़ा बस्ती से एक प्रसूता को प्रसव के लिए सीएचसी ले जाया गया था। वहां पर प्रसव कराने के लिए नर्स पूनम शर्मा द्वारा रुपये मांगने का आरोप है। इसके बाद झाड़ियों में प्रसव कराने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने संविदा पर तैनात मेंटर स्टाफ नर्स पूनम शर्मा की संविदा समाप्त कर दी है। वहीं इस प्रकरण में संलिप्त अन्य पैरामेडिकल कर्मियों के संबंध में सीएमओ स्तर से जांच के उपरांत कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है।वहीं शुक्रवार को एसडीएम महिमा राजपूत, नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल ने सीएचसी का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इस दौरान संविदा नर्स पूनम शर्मा के कमरे व पर्स के साथ ही स्कूटी की डिग्गी से भी बाहर की दवाएं बरामद हुई। सूचना देकर मौके पर एसीएमओ व ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत चौधरी को बुलाया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर को जांच में बड़ी मात्रा में 41 तरह की दवाएं मिली थीं, जिसमें कुछ दवाएं ऐसी भी हैं जिन्हें सिर्फ विशेषज्ञ डाक्टर की निगरानी में ही दिया जा सकता है। एसडीएम ने बताया कि सभी दवाओं को सीज किया गया था।