फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Number of dengue patients increased in Aligarh

Dengue: बुखार से तपा अलीगढ़, डेंगू के आठ मरीज मिले, 108 हुई मरीजों की संख्या, बर्न वार्ड पर लगा ताला

Thu, 31 Oct 2024 02:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:12 PM IST
सार

30 अक्तूबर को जिला अस्पताल मलखान सिंह और दीनदयाल अस्पताल में करीब तीन हजार मरीजों ने ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें 800 मरीज बुखार, सर्दी, जुकाम से प्रभावित थे। गंभीर अवस्था में आए 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Number of dengue patients increased in Aligarh
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

अलीगढ़ जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा। अस्पतालों की ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीजों की लंबी कतार लगी है। 30 अक्तूबर को जिले में डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। वहीं, जिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 800 मरीज बुखार के पहुंचे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में बुधवार को डेंगू के 8 नए मरीज मिले। इनमें पटवारी नगला, बरला, सर सैयद नगर, बाई कला, सर रहमान, एमए नगर में एक-एक और भमोला में दो डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 108 हो गई है।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को जिला अस्पताल मलखान सिंह और दीनदयाल अस्पताल में करीब तीन हजार मरीजों ने ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें 800 मरीज बुखार, सर्दी, जुकाम से प्रभावित थे। गंभीर अवस्था में आए 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बर्न वार्ड पर लगे ताले
दिवाली पर पटाखे और आग से जलने की घटनाएं जिले में ज्यादा होती हैं। इसके बाद भी 30 अक्तूबर को जिला अस्पताल मलखान सिंह के बर्न वार्ड में ताला लगा था। ऐसे में अगर कोई मरीज आता है, तो उसे कैसे इलाज मिलेगा।


इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने बताया कि बर्न वार्ड पूरी तरह से मरीजों के उपचार को तैयार है। फिलहाल अस्पताल में कोई भी ऐसा मरीज नहीं है। मरीज आने पर उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती करा उपचार दिया जाता है। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है। शरारती तत्वों के कारण इस वार्ड में ताला लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed