फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NRC-CAA

अलीगढ़ बवाल में छह और मुकदमे दर्ज

Fri, 28 Feb 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
NRC-CAA
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के क्रम में 23 फरवरी की शाम ऊपरकोट पर हुए उपद्रव के बाद ऊपरकोट से लेकर चरखवालान, शाहजमाल, पुरानी चुंगी स्थित एएमयू गेट, जमालपुर व जीवनगढ़ में लगातार घटनाक्रम हो रहे हैं। पहले दिन के घटनाक्रम में कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके बाद जीवनगढ़ पर जाम और पुरानी चुंगी पर जाम लगाकर नमाज पढ़ने में दो मुकदमे और दर्ज हुए। इसके बाद के घटित घटनाक्रमों पर छह मुकदमे और दर्ज हुए हैं। इस तरह इस बवाल के बाद अब तक शहर के अलग-अलग थानों में 20 मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

ऊपरकोट उपद्रव में आरएएफ ने अपने नुकसान का कराया मुकदमा
आरएएएफ 104 बटालियन के कंपनी कमांडर की तहरीर पर कोतवाली में 5000 अज्ञात बवालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि पुलिस जब महिलाओं को समझा रही थी तो कुछ महिलाओं ने पुलिस जीप पर पथराव किया। जिसके बाद हुए उपद्रव को रोकने के लिए जब आरएएफ सहयोग में आई तो आरएएफ की बस, वज्र व अन्य वाहनों को भी पथराव कर क्षतिग्रस्त किया गया। इस दौरान आरएएफ के कई कर्मचारी व अधिकारी जख्मी भी हुए। कोतवाली में यह मुकदमा बवाल की धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बाबरी मंडी में मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाने पर मुकदमा दर्ज
: कोतवाली क्षेत्र के बाबरी मंडी में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने मकानों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए थे। हालांकि इन्हें बाद में पुलिस ने पहुंचकर हटवा दिया था। इन पोस्टरों के लगाने को लेकर बाबरी मंडी चौकी इंचार्ज की ओर से कपिल कुमार वार्ष्णेय निवासी बाबरी मंडी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें भावनाएं भड़काने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज्जाद-साथी कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर भड़काऊ भाषण का आरोप
क्वार्सी थाने में जीवनगढ़ चौकी इंचार्ज की ओर से एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व कश्मीरी छात्र नेता सज्जाद सुभान राथर व उनके 20-22 कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे में आरोप है कि वह 27 फरवरी की शाम वह अपने अज्ञात साथियों सहित जीवनगढ़ पुलिया पर चल रहे धरने में पहुंचे और वहां उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले भड़काऊ व विवादित बयान दिए। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने और बयान देते रहे। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हुआ।
जीवनगढ़ की नकाबपोश महिलाओं पर जबरन दुकान बंद कराने का आरोप
क्वार्सी थाने में ही जीवनगढ़ गली नंबर 16 निवासी रिहाजुद्दीन पुत्र बाबर खां ने 8-10 अज्ञात नकाबपोश महिलाओं पर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को उसकी कपड़े की दुकान पर हाथों में डंडे लेकर यह महिलाएं पहुंचीं और इन्होंने उसे दुकान बंद करने के लिए कहा। जब उसने इनकी बात नहीं मानी तो धमकी दी कि अगर उनकी बात नहीं मानेगा तो अपने कपड़े फाड़कर उसके खिलाफ झूठा रेप का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ में देख लेने की धमकी देते हुए चली गईं।
पुरानी चुंगी पर समाचार पत्र वितरक से मारपीट, अखबारों आग लगाने का आरोप
रविवार को ऊपरकोट पर हुए उपद्रव के बाद सोमवार से पुरानी चुंगी पर भी छात्र व स्थानीय लोग जाम लगाकर बैठ गए थे। यहां सिविल लाइंस के दरोगा चमन सिंह की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि समाचार पत्र वितरक सगीर को जब समाचार पत्रों की गाड़ी समाचार देने पहुंची तो वहां उसे देखकर धरने पर मौजूद छात्र व स्थानीय लोग भड़क गए। गाड़ी संचालक से मारपीट करते हुए कुछ अखबार छीन लिए और आग लगा दी। इस मामले में 20-25 अज्ञात लोगों पर मारपीट, अखबार छीनने व आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

जमालपुर उपद्रव में आरएएफ ने दी अपने नुकसान की तहरीर
आरएएफ 104 कमांडेंट की ओर से जमालपुर में 24 फरवरी की तड़के हुए उपद्रव में आरएएफ की गाड़ियों में नुकसान, कर्मचारी अधिकारियों के घायल होने के संबंध में तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दी। इस तहरीर में उन्हीं 17 लोगों को नामजद 500-700 अज्ञात महिला पुरुषों को आरोपी बनाया है जो पुलिस के मुकदमे में आरोपी हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार आरएएफ की तहरीर को हमारे चौकी इंचार्ज द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed