फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now will get free ration till November

अब नवंबर तक मिलता रहेगा नि:शुल्क अनाज

Mon, 14 Sep 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now will get free ration till November
कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए शासन ने नि:शुल्क खाद्यान वितरण योजना नवंबर तक बढ़ा दी है। राशन कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज और प्रति परिवार एक किलोग्राम चना नि:शुल्क मिलता रहेगा।
विज्ञापन

डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में खाद्यान्न का वितरण द्वितीय वितरण चक्र में 21 से 30 तारीख के मध्य कराया जा रहा है। इससे 611992 कार्डधारकों को राशन मिल रहा है। अप्रैल से जुलाई तक कुल 505859.20 क्विंटल खाद्यान्न एवं 18478.62 क्विंटल चना का नि:शुल्क वितरण किया गया है।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत योजना में प्रवासी श्रमिकों के नवीन राशन कार्ड बनाकर उनको प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न एवं प्रति कार्ड एक किलो चना नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। जून के प्रथम चक्र में 1962 अस्थाई कार्डधारक प्रवासियों के सापेक्ष 1785 को एवं द्वितीय चक्र में 1966 कार्डों के सापेक्ष 1868 प्रवासियों ई-पॉस मशीन से नि:शुल्क खाद्यान्न एवं चना का वितरण किया गया। जुलाई में 1819 प्रवासी श्रमिकों को इसका लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed