फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now wheat will be procured through mobile purchasing centers

अलीगढ़ : अब मोबाइल क्रय केंद्रों के जरिये होगी गेहूं की खरीद

Mon, 02 May 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now wheat will be procured through mobile purchasing centers
लक्ष्य के सापेक्ष सरकारी गेहूं की खरीद न होने पर चिंतित खाद्य एवं रसद विभाग अब मोबाइल क्रय केंद्रों के जरिये गेहूं खरीद की तैयारी कर रहा है। योजना के तहत किसानों को गेहूं बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। फोन मिलाते ही मोबाइल क्रय केंद्र गांव में पहुंचकर गेहूं की खरीद करेंगे।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 169000 मीट्रिक टन है, इसके सापेक्ष सिर्फ 30676 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। सरकारी गेहूं की खरीद के लिए 106 केंद्र खोले गए थे, लेकिन 56 केंद्रों पर 713 किसानों से गेहूं की खरीद हुई है। बाकी केंद्रों पर एक दाना गेहूं का नहीं खरीदा गया है। सरकारी खरीद का रेट इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि बाजार में गेहूं का रेट 2300 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में किसानों का रुख सरकारी क्रय केंद्रों की बजाए बाजार या आढ़तियों की ओर अधिक है। इसके अलावा, आढ़ती व गल्ला कारोबारी खुद किसानों से संपर्क कर उनके खेत, खलियान व घरों से नकद में गेहूं की खरीद कर रहे हैं। इस सब के चलते सरकारी गेहूं खरीद का लक्ष्य पिछड़ गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब मोबाइल क्रय बनाए जा रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं, ग्राम प्रधानों आदि से समन्वय कर गेहूं खरीद में सहयोग लेंगे। मोबाइल क्रय केंद्र का संचालन करने वाली टीम संबंधित गांव के सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान आदि पर गेहूं खरीदेगी। उन्होंने बताया कि तहसील वार क्रय केंद्र प्रभारी व संबंधित अधिकारियों के नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि किसान इसका फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed