फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now waiting for Rakesh's next political move

अलीगढ़ः अब राकेश के अगले सियासी कदम का इंतजार

Sat, 22 Jan 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now waiting for Rakesh's next political move
छर्रा सीट से प्रबल दावेदार सपा के पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह ने टिकट कटने के बाद से किसी भी तरह एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए थे। संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपने सरपरस्तों की मदद से ऐसी वीटो लगवाई कि सपा-रालोद गठबंधनों के मुखिया ने आपस में उनके नाम पर विचार किया। यही वजह रही कि उन्होंने बरौली सीट के लिए शुक्रवार सुबह-सुबह नामांकन पत्र खरीदवाया। उनके इस कदम और प्रयास से जिले के सियासी खेमों में खलबली मची रही। हालांकि मांट जैसे विवाद से बचने के लिए दोपहर तक उनको फार्म-बी नहीं दिया जा सका और वे नामांकन नहीं कर सके। अब उनके अगले सियासी कदम का सभी को इंतजार है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सुबह तक तैयारी, घर पर जमा रहे समर्थक
बृहस्पतिवार शाम 4 बजे से एकाएक जिले के सियासी खेमे में यह खबर आई कि छर्रा से टिकट न मिलने के बाद से अपनी टिकट के लिए प्रयासरत ठा.राकेश सिंह बरौली से चुनाव लड़ेंगे। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों ने इस तरह की पोस्ट शेयर कीं। संगठन से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों पर भरोसा करें तो दोनों पार्टियों के मुखिया में इस बात पर सहमति बनी। कहा कि राकेश को बरौली शिफ्ट कर दिया जाए। मगर दिक्कत ये थी कि यह सीट रालोद के खाते में है और रालोद यहां प्रत्याशी घोषित कर फार्म बी दे चुकी थी। प्रत्याशी प्रमोद गौड़ नामांकन भी कर चुके थे। इसलिए रात से सुबह तक विमर्श के बाद ऐनवक्त तक सहमति नहीं बन पाई। शायद यही वजह रही कि लखनऊ के बाद दिल्ली में डेरा डाले रहे राकेश सिंह को फार्म बी नहीं मिल सका। हालांकि उनके समर्थकों ने सुबह नामांकन पत्र खरीद लिया था। इशारे के इंतजार में तमाम समर्थक उनके आवास पर सुबह से ही डेरा डाले रहे। बाद में जब खबर आई कि यह नहीं हो पा रहा तो सभी मायूस रहे। इधर, ठा.राकेश सिंह इतना ही कहते हैं कि उन्होंने प्रयास किया था। मगर पार्टी का हर आदेश मान्य है। सपा को जिताना है, अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। यही बात अपने समर्थकों से कही है।
विज्ञापन

राकेश सिंह के नामांकन पर रही सबकी निगाहें
सपा से छर्रा से प्रबल दावेदार रहे ठा. राकेश कुमार सिंह के बरौली विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर उनके नामांकन पत्र खरीदने के बाद इसकी संभावना और बढ़ गई। उनके नामांकन पर दोपहर बाद सबकी निगाहें कलेक्ट्रेट पर लगी रहीं, लेकिन निर्धारित समय तक वे नामांकन करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed