{"_id":"5ca3bd14bdec22140c42c52f","slug":"now-the-people-of-kochand-declared-the-declaration-of-voting-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोछोंड़ के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोछोंड़ के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान
Wed, 03 Apr 2019 01:29 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतेगांव के लोग।
कोल तहसील के धनीपुर ब्लाक के गांव कोछोंड़ के वाशिंदों ने मतदान बहिष्कार का एलान किया है। गांव के जितेंद्र, विनोद कुमार, जयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, प्यारेलाल, नारायण सिंह, सुंदर सिंह, राकेश कुमार, विजयपाल, भोला, चोखे सिंह, प्रेमपाल, रणपाल सिंह ने बताया कि वह गांव के कीचड़ भरे रास्ते, गंदगी और अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं।
गांव वालों ने पहले भी कई बार सांसद, विधायक और अन्य नेताओं से अपील की, मिन्नतें की हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना। अब उनके पास चुनाव और मतदान का बहिष्कार करने के अलावा कोई चारा नहीं है। शायद बहिष्कार होने के बाद ही नेताओं के कान तक उनकी आवाज पहुंच सके।