फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the delay of trains will go away, operations on the third line will start

Aligarh News: अब ट्रेनों की लेटलतीफी होगी दूर, तीसरी लाइन पर परिचालन शुरू

Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now the delay of trains will go away, operations on the third line will start
अलीगढ़-दिल्ली रेल मार्ग की तीसरी लाइन पर शुक्रवार से ट्रेनों का परिचालन शुरू हाे गया है। अब एक समय में स्टेशन से दो ट्रेनों का आवागमन हो सकेगा। अभी तक अप व डाउन ट्रैक पर एक बार में एक-एक ट्रेन का संचालन हो पाता था, जिससे दूसरी ट्रेनों को यार्ड में या आउटर पर रोकना पड़ता था। इससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता था और ट्रेनें देरी से चलती थीं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि टूंडला से अलीगढ़ के बीच तीसरी लाइन पर पहले से ही ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, लेकिन अलीगढ़ के आगे तीसरी लाइन पर परिचालन न होने के कारण अलीगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों को आउटर या यार्ड में रोकना पड़ता था। इसके चलते औसतन 10-15 मिनट तक ट्रेनें यहां खड़ी रहती थीं। कई बार रात में आउटर पर खड़ी ट्रेनों में अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते थे। शुक्रवार को अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म पांच, छह एवं सात से गाजियाबाद तक तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी ट्रेनों को कॉशन (सतर्कता) देकर चलाया जा रहा है। बताते हैं कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर हर रोज करीब 500 ट्रेनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन



पिछले दिनों दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर तीसरी रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। सिग्नल और इंटरलॉकिंग की वजह से ट्रेनों का अब कम प्रतीक्षा समय में कानपुर के रास्ते रेलवे स्टेशन में प्रवेश संभव हो सकेगा। अभी तक अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को ट्रैक खाली न होने पर रास्ते में ही रोकना पड़ता था, जिससे यात्रियों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को भी परेशानी होती थी। सिग्नल व इंटरलॉकिंग व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाया गया है। अब टूंडला की ओर से अलीगढ़ यार्ड में दो ट्रेनों को एक साथ प्रवेश दिलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed