फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now stop copying diverting the static magistrates

अब नकल रोकने को इधर से उधर किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 22 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया जहां पूरी तरह से हावी है, वहीं प्रशासन कार्रवाई के नाम पर लकीर पीट रहा है। अब संवेदनशील केंद्रोें के स्टेटिक मजिस्ट्रेटों में फेरबदल किया गया है। वहीं गोंडा के जिस परीक्षा केंद्र संचालक के निवास पर हत्या हुई थी, उस परीक्षा केंद्र पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस साल भी नकल पर नकेल नहीं कसी जा रही है। परीक्षा का पहले दिन ही खूनी आगाज हुआ, जब गोंडा के एक परीक्षा कें द्र के संचालक के घर पर प्रवेशपत्र के विवाद में हुई फायरिंग में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इस मामले में शासन स्तर से भी रिपोर्ट मांगी गई थी। इस पर जेडी (माध्यमिक शिक्षा) ने जांच कराई थी। जांच के बाद इस केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई थी और साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया था।
विज्ञापन


अब रविवार को हालांकि परीक्षा नहीं थी, लेकिन फिर भी प्रशासनिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी तैयारी में लगे रहे। इसी के चलते अब जिले के 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को इधर से उधर किया गया है। यह सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट संवेदनशील केंद्रोें पर तैनात किए गए थे। इधर, गोंडा क्षेत्र के बाबूलाल इंटर कॉलेज मढ़ी भंगरा में भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है। एडीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि नकल न हो। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी इसी के चलते अदला बदली की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed