फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now SP ready to compete with BJP

16 जून को सरेंडर, 25 को दोबारा ताल ठोकी, अब भाजपा से मुकाबले के लिए तैयार सपा

Sat, 26 Jun 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now SP ready to compete with BJP
नौ दिन में ही सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर यू टर्न लेने को मजबूर हो गई है। बीती 16 जून को सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा था कि वह अब रालोद की प्रत्याशी राजकुमारी देवी को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़वाएंगे, क्योंकि पार्टी की अधिकृत दावेदार अर्चना यादव के पति संजय यादव की तबियत खराब है। अमर उजाला ने इस खबर को 17 जून के अंक में ‘जिपं अध्यक्ष चुनाव से पहले ही सपा का सरेंडर’ शीर्षक से प्रकाशित किया। सपा की प्रदेश आईटी टीम ने इसका संज्ञान लिया और मामला पूर्व सीएम एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचा। इसका असर हुआ और 20-22 जून के बीच सपाई खेमा दोबारा से सक्रिय हो गया। शुक्रवार को सपा और रालोद नेताओं ने एक बार फिर से जिपं अध्यक्ष चुनाव लड़ने और अर्चना यादव के प्रत्याशी बने रहने का एलान किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव, उनके पति संजय यादव, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बदन सिंह ने शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित होटल में चुनाव लड़ने और जीतने का दावा किया। नेताओं ने कहा कि सपा के नौ और रालोद के सात सदस्य जीते हैं। साथ ही छह अन्य सदस्य पार्टी की विचाराधारा के हैं। इस तरह से 22 सदस्यों का समर्थन उनके पास है। कुछ अन्य निर्दलीय उनके संपर्क में हैं। इस तरह से उनका बहुमत का आंकड़ा पूरा हो रहा है। नेताओं ने सवाल उठाया कि भाजपा के कुल नौ सदस्य जीते हैं और वो खेमा 32 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहा है। हाल ही में भाजपा के दो नेताओं के फोटो भी अखबारों में छपे, जिसमें जिपं सदस्यों के जिम कार्बेट के पास ठहराने की पुष्टि हुई है। कई सदस्यों को लालच देकर नजरबंद कर लिया गया है। इन सदस्यों को 20 से 25 लाख रुपये तक देने की बातें सामने आ रही है। ये उचित नहीं है। जिला प्रशासन इसकी जांच कराए। नेताओं ने कहा कि अलीगढ़ की जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को नजरंदाज कर दिया। ऐसे में जनता की भावना का सम्मान करते हुए सभी विजयी सदस्यों को जनहित में मतदान कर अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। अन्यथा आगे जनता उनको नकार देगी। संजय यादव ने कहा कि उनकी पत्नी अर्चना यादव न सिर्फ चुनाव लड़ेंगी, बल्कि जीतेंगी भी। सपा और रालोद मिल कर भाजपा को हराएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान डा. जितेंद्र सिंह, बबलू होलकर, बिजेंद्र यादव, नीरज देवी, कुलदीप चौधरी, अमित ठेनुआ, सुलेखा चौधरी और राजकुमारी देवी सहित आठ जिपं सदस्यों ने अर्चना यादव को विजयी बनाने का एलान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व विधायक रालोद भगवती सिंह सूयर्वंशी, पूर्व विधायक रालोद त्रिलोकीराम दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद चौ. राम बहादुर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, अहमद सईद सिद्दीकी, विजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव, रंजीत चौधरी, संजय शर्मा, पंकज यादव, मुंतजिम किदवई, योगेंद्र यादव, शाहजाद अल्वी, डा. गुलिस्ताना, चौ. हरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed