{"_id":"5fa6f2f48ebc3e1a242d3177","slug":"now-protest-for-zero-mandi-tax-aligarh-news-ali248280431","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शुरू होगी जीरो प्रतिशत मंडी टैक्स की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शुरू होगी जीरो प्रतिशत मंडी टैक्स की लड़ाई
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा मंडी आढ़तियों की मांग पर मंडी शुल्क दो से घटाकर एक प्रतिशत करने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। बावजूद इसके वे संतुष्ट नहीं हैं और जीरो प्रतिशत टैक्स कराने को कमर कस रहे हैं।
जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय व वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा द्वारा मंडी शुल्क को कम कराने के लिए पूरे प्रदेश के मंडी व्यापारियों के सहयोग से जो आंदोलन चलाया था, उसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंडी शुल्क को 2 प्रतिशत से घटा कर 1 प्रतिशत कर दिया है।
साथ में विकास शुल्क का आधा प्रतिशत मिलाकर कुल मंडी परिसर में 1.5 फीसदी का टैक्स रहेगा। इसके लिए व्यापार मंडल मुख्यमंत्री का आभारी है। बावजूद इसके संतुष्ट नहीं है। जब तक मंडी शुल्क जीरो प्रतिशत नहीं हो जाता, तब तक व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा। इधर गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र लोधी ने भी व्यापार संगठन के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि मात्र टैक्स घटाने से बात नहीं बनेगी। जब मंडी के बाहर कोई टैक्स नहीं है तो यही व्यवस्था मंडी के अंदर भी लागू होनी चाहिए। जब तक एक समान व्यवस्था नहीं हो जाती है, संघर्ष जारी रहेगा।