फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now Preparations for MLC elections, nomination from 15 march

अलीगढ़ : विधानसभा के बाद अब एमएलसी चुनाव की तैयारी, 15 से नामांकन

Sat, 12 Mar 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now Preparations for MLC elections, nomination from 15 march
विधानसभा चुनाव के बाद अब चुनाव आयोग के निर्देश पर अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट के लिए चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। 15 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी जो 19 मार्च तक जारी रहेगी। नौ अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में अलीगढ़-हाथरस समेत एमएलसी की 36 सीटों के लिए चुनाव होगा। आयोग ने शुक्रवार को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 15 मार्च से एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 19 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि एमएलसी सदस्यों का सात मार्च को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनके द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग ने दो चरणों में कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 15 मार्च से पुन: नामांकन प्रारंभ होकर 19 तक चलेंगे। 21 मार्च को स्कूटनी, 29 मार्च तक नाम वापसी एवं नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम में चार व पांच फरवरी को भरे गए नाम निर्देशन पत्रों को भी वैध माना जाएगा। एडीएम सिटी ने बताया कि अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 28 केंद्रों पर सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि समेत 3533 मतदाता भाग लेंगे। इसमें अलीगढ़ के 20 एवं हाथरस के आठ मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें अलीगढ़ के 2296 एवं हाथरस के 1234 मतदाता शामिल हैं। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, शिवनारायण शर्मा, इदरीश मोहम्मद, अशोक सिंह, रोशन लाल माहौर, उदयवीर, मुनीश अहमद गाजी, फारूक अहमद, अहमद सिद्दीकी, राजेश सैनी, परवेज खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बने मतदान केंद्र
अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलीगढ़ में नगर पंचायत कार्यालय पिलखना, नगर पंचायत कार्यालय कौड़ियागंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय अकराबाद, नगर पंचायत कार्यालय विजयगढ़, क्षेत्र पंचायत कार्यालय अतरौली, क्षेत्र पंचायत कार्यालय गंगीरी (छर्रा), क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिजौली, क्षेत्र पंचायत कार्यालय धनीपुर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय लोधा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय जवां, क्षेत्र पंचायत कार्यालय खैर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय टप्पल, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चंडौस, नगर पंचायत कार्यालय जट्टारी, क्षेत्र पंचायत कार्यालय इगलास, नगर पंचायत कार्यालय बेसवां, क्षेत्र पंचायत कार्यालय गोंडा, कन्या प्राइमरी स्कूल हरदुआगंज, नगर पंचायत कार्यालय जलाली एवं सेवा भवन स्थित नगर निगम कार्यालय कमरा नंबर में मतदान होगा। हाथरस के नगर पालिका परिषद कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मुरसान, नगर पंचायत कार्यालय मैंडू, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सासनी, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सिकंदराराऊ, क्षेत्र पंचायत कार्यालय हसायन, क्षेत्र पंचायत कार्यालय कार्यालय सादाबाद एवं क्षेत्र पंचायत कार्यालय सहपऊ में मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed