फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now police homework starts on Praveen Bajauta

संदीप हत्याकांडः अब प्रवीन बाजौता पर पुलिस का होमवर्क शुरू

Sat, 29 Jan 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now police homework starts on Praveen Bajauta
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में यह उजागर हो चुका है कि आखिर शूटर कौन थे। यह बात खुद अंकुश व साहिल ने पुलिस गिरफ्तारी के दौरान बताई है। इसी आधार पर पुलिस ने उजागर हुए शूटर टप्पल बाजौता प्रवीन पर होमवर्क शुरू कर दिया है। उसकी पूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रयास है कि जल्द से गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तारी जल्द संभव नहीं हुई तो इनाम आदि की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

27 दिसंबर को हुए संदीप हत्याकांड में शूटर के रूप में तीन दिन पहले जिले की टॉप-10 सूची में शामिल प्रवीन बाजौता का नाम सामने आया है। वह जिला बदर भी रह चुका है और एक दर्जन मुकदमे उसके नाम दर्ज हैं। हथियार तस्करी से लेकर भाड़े पर हत्याएं करने के आरोप उस पर रहे हैं। उसके विषय में तमाम जानकारियां जुटाने के बाद पुलिस ने प्रवीन की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सर्विलांस, एसओजी के अलावा टप्पल व सिविल लाइंस पुलिस ने प्रवीन को लेकर कवायद तेज कर दी है। हालांकि अभी तक उसके विषय में किसी तरह का सटीक इनपुट नहीं है। फिर भी उसके करीबियों, उसके गैंग से जुड़े सदस्यों, जेल में रहे उसके साथियों, गांव, परिवार आदि से जानकारी जुटाकर उस तक पहुंचने का प्रयास जारी है। अभी पुलिस इतना ही बताती है कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जरूरत हुई तो इनाम घोषित करने व गैरजमानती वारंट जारी कराने तक की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed