फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now ozone city owner reaches court against MP

Aligarh News: अब सांसद के खिलाफ अदालत पहुंचे ओजोन सिटी स्वामी

Fri, 08 Dec 2023 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now ozone city owner reaches court against MP
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
ओजोन ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण मंगला व सांसद सतीश गौतम के बीच छिड़ी जंग नए मोड़ पर पहुंच गई है। मामले में प्रवीण मंगला की ओर से सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अर्जी दायर की गई है। जिसमें सांसद पर रंजिशन कारोबार बंद कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ में खुद की हत्या का अंदेशा जताया है। न्यायालय ने अर्जी स्वीकारते हुए पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


ओजोन ग्रुप के एमडी प्रवीण मंगला ने यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा किया कि सांसद अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रामघाट रोड को बौनेर से जोड़ने वाले रिंग रोड को नहीं बनने दे रहे। खुद की व परिवार की जान को खतरा भी बताया था। इसके विरोध में खुद मनोज गौतम ने प्रवीण मंगला पर कई गंभीर आरोप लगाकर अपना पक्ष रखा था। तभी से यह विवाद सुर्खियों में है। इधर, अब प्रवीण मंगला द्वारा न्यायालय में अर्जी दायर करने पर सांसद सतीश गौतम से बात की गई तो उन्होंने इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed