फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   now only 25 bank remains in city.

अलीगढ़ः अब जिले में 31 की जगह सिर्फ 25 रह गए हैं बैंक, विलय के बाद बदले हालात

Thu, 02 Apr 2020 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
now only 25 bank remains in city.
demo pic

एक अप्रैल से बैंकों का विलयीकरण लागू हो गया है। अब जिले में 31 में से सिर्फ 25 बैंक रह गए हैं। चार बैंकों में छह बैंकों के विलय से चार बैंकों में उपभोक्ताओं को 62 शाखाएं मिलेंगी। एलडीएम रविंद्र प्रसाद ने कहा कि इससे स्टॉफ से लेकर ग्राहकों को लाभ होगा। जिले में अब सभी 25 बैंकों की 311 शाखाएं हैं।

विज्ञापन


केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय किया गया है। पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स व युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को विलय किया गया है। इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंद्रा बैंक के साथ कार्पोरेशन बैंक का विलय हुआ है। अब पंजाब नेशनल बैंक की 32 शाखाओं में ओरिएंटल बैंक की नौ और युनाइटेड बैंक की एक शाखा जुड़ गई।
विज्ञापन


इंडियन बैंक की जिले में एक ही शाखा है, जिसमें इलाहाबाद बैंक की 11 शाखाएं बढ़ गई हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पांच शाखा में आंद्रा बैंक की दो और कार्पोरेशन बैंक की एक शाखा जुड़ गईं। विलय होने से जिले में छह बैंकों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस कॉल से जाने खाते का बैलेंस
लॉक डाउन में घर से निकलना मना है। जबकि सरकार द्वारा विभिन्न मजदूर वर्ग में राहत राशि दी जा रही है। राशि की जानकारी के लिए कई लोग बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। अगर बैंक के खाते की राशि जाननी है तो संबंधित बैंक के टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करें। खाते का बैलेंस मैसेज के जरिए आप तक पहुंच जाएगा। लेकिन यह मिस कॉल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही देनी है।


इन बैंकों के ये हैं टोल फ्री नंबर
केनका बैंक-09015483483, 09015734734 भारतीय स्टेट बैंक -18004253800, 1800112211 पंजाब नेशनल बैंक- 18001802222, 18001802223 बैंक ऑफ महाराष्ट्र-9222281818 एक्सिस बैंक-1860004195555 पंजाब एंड सिंध बैंक- 7039035156 यूको बैंक- 9278792787 बैंक ऑफ इंडिया-9015135135 आईसीआईसीआई बैंक18601207777 इंडियन बैंक-9289592895 ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स-180018001235, 18001021235 एचडीएफसी-18002703333, 18002703355 कार्पोरेशन बैंक-9268892688 आईडीबीआई बैंक-18008431122 यस बैंक-9223920000 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-922308586 यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया-09015431345

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed