फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now MLAs will also take feedback from Kovid patients

अलीगढ़ः अब विधायक भी कोविड मरीजों से लेंगे फीडबैक

Thu, 13 Aug 2020 08:15 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 13 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Now MLAs will also take feedback from Kovid patients
चिकित्सा राज्यमंत्री अतुल गर्ग साथ में शहर विधायक संजीव राजा । - फोटो : neeraj
कोरोना मरीजों से अब विधायक प्रतिदिन फोन पर बात करेंगे। उनसे स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे। बृहस्पतिवार को चिकित्सा राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कोरोना कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव राजा की शिकायत पर यह निर्देश दिया।
विज्ञापन



 कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों की संख्या, अस्पतालों की संख्या, उनमें भर्ती मरीजों की संख्या और उनके सापेक्ष बेड़ों की संख्या की जानकारी ली। कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम के जवाबों से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन


वहीं, उनके साथ पहुंचे शहर विधायक संजीव राजा ने भी कुछ समस्याएं रखीं, जिनके  आधार पर उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रतिदिन कोविड मरीजों की एक सूची उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर सहित विधायकों को भी दी जाए। विधायक अपने स्तर से मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेंगे। अगर, कोई समस्या सामने आती है तो उससे प्रशासन को तत्काल अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन को समस्या का त्वरित निस्तारण करना होगा। इस निर्देश के बाद वह कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करने पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से उनके कामकाज को लेकर जवाब तलब किया। सभी काम सही पाए जाने पर मंत्री ने जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह यहां के पूरे रिकार्ड को मुख्यमंत्री के सामने पेश करेंगे। 




बैठक में सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, कंट्रोल रूम इंचार्ज स्मृति गौतम आदि मौजूद रहे। इनके साथ ही कोल विधायक अनिल पाराश और छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed