फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now flights will go from Aligarh Airport every Monday and Thursday

Aligarh Airport: अब हर सोमवार व बृहस्पतिवार को जाएगी फ्लाइट, ऐसे करें टिकट बुक

Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
सार

लखनऊ से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को उड़ान अलीगढ़ पहुंचेंगी। यहां से यात्रियों को लखनऊ ले जाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से उड़ान दोपहर 01:15 बजे शुरू होगी और 02: 50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। जबकि अलीगढ़ से शाम 03:10 बजे रवाना होगर शाम 04:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी।

विज्ञापन
Now flights will go from Aligarh Airport every Monday and Thursday
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर 14 मार्च को लखनऊ से दूसरी उड़ान पहुंची। फिर यहां से यात्रियों को लेकर विमान लखनऊ रवाना हो गया। एयरपोर्ट का संचालन कर रही फ्लाईबिग ने यात्रियों की सुविधा के लिए अलीगढ़ से सप्ताह में दो दिन उड़ान का कार्यक्रम तय कर दिया है। अब सप्ताह में सोमवार व बृहस्पतिवार को यात्री उड़ान भर सकेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का 10 मार्च को वर्चुअल उद्घाटन किया था। 11 मार्च से उड़ान शुरू हो गई। 14 मार्च को लखनऊ से दूसरी बार उड़ान अलीगढ़ पहुंची। फ्लाईबिग कंपनी के सहयेगी बीडीके ग्रुप के एमडी विशाल गर्ग ने बताया कि दोपहर के वक्त लखनऊ से उड़ान पहुंची फिर यहां से यात्रियों को लेकर लखनऊ रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि फ्लाइट का शिड्यूल तय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


लखनऊ से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को उड़ान अलीगढ़ पहुंचेंगी। यहां से यात्रियों को लखनऊ ले जाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से उड़ान दोपहर 01:15 बजे शुरू होगी और 02: 50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। जबकि अलीगढ़ से शाम 03:10 बजे रवाना होगर शाम 04:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्री ऑनलाइन मैक माई ट्रिप, इज माई ट्रिप डॉट कॉम, फ्लाइटेड डॉट कॉम आदि एप के जरिए अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed