फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now fee will have to paid for shooting of film in AMU

Aligarh: एएमयू में लाइट-कैमरा-एक्शन पर ढीली करनी होगी जेब, यहां जानें किसे कितनी चुकानी होगी फीस

Tue, 30 Aug 2022 10:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Aug 2022 10:35 PM IST
सार

एएमयू प्रशासन ने शूटिंग के लिए 30 बिंदुओं का खाका खींचा है। इनमें कई नियम शर्तें भी शामिल हैं, जिनका पालन हर फिल्म निर्माता, निर्देशक को करनी होगी। फिल्म की शूटिंग का किराया प्रतिदिन एक लाख रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन
Now fee will have to paid for shooting of film in AMU
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में अब कोई मुफ्त में शूटिंग नहीं कर सकेगा। इसके लिए पैसे देने होंगे। यह आदेश यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिया है। यूनिवर्सिटी में फिल्म की शूटिंग के लिए एक दिन की फीस एक लाख रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

एएमयू प्रशासन ने शूटिंग के लिए 30 बिंदुओं का खाका खींचा है। इनमें कई नियम शर्तें भी शामिल हैं, जिनका पालन हर फिल्म निर्माता, निर्देशक को करनी होगी। फिल्म की शूटिंग का किराया प्रतिदिन एक लाख रुपये तय किया गया है। वेब सीरीज की शूटिंग के लिए निर्देशक को प्रतिदिन के हिसाब से 50 हजार रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन

इसी तरह डॉक्यूमेंट्री के लिए 15 हजार और म्यूजिक या वीडियो शूटिंग के लिए 10 हजार रुपये रोजाना के हिसाब से निर्धारित किया गया है। यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान और यूनिवर्सिटी पर कोई डॉक्यूमेंट्री बना रहा है, तो उससे भी शुल्क भी लिया जाएगा। अगर कोई यूनिवर्सिटी में शूटिंग कर रहा है, तो उसकी स्क्रिप्ट यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिखानी होगी।

अनुमति के बाद ही शूटिंग शुरू हो सकेगी। एएमयू के सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र के समन्वयक प्रो. एफएस शीरानी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में शूटिंग के लिए निर्माता व निर्देशक से फीस ली जाएगी। हालांकि, अन्य विश्वविद्यालय में शूटिंग के लिए निर्माता व निर्देशक से फीस ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ शर्तों के आधार ही निर्माता व निर्देशक को यूनिवर्सिटी में शूटिंग की इजाजत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed