फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now complaints will be resolved at block

अब ब्लॉक पर ही होगा शिकायतों का समाधान

Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now complaints will be resolved at block
जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। अब संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर जिले के हर ब्लॉक में हर शुक्रवार को विकास एवं जनकल्याण शिविर लगेंगे। इन शिविरों में मुख्य फोकस विकास संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर रहेगा। इस सप्ताह यह शिविर शनिवार आज ब्लॉक स्तर पर लगेगा।
विज्ञापन

नहीं काटने पडे़ंगे तहसीलों के चक्कर
हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवसों का आयोजन किया जाता है। इसके लिए तहसील के दूरदराज के गांवों के लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तहसील स्तर पर आयोजन के चलते शिकायतों की संख्या भी ज्यादा रहती है। इस वजह से कई बार या तो शिकायत अनसुनी रह जाती है या फिर उसका निस्तारण उच्च गुणवत्ता से नहीं हो पाता है। नई व्यवस्था में ऐसा नहीं होगा। फरियादी को उसकी ग्राम पंचायत के नजदीकी ब्लॉक में ही शिकायत दर्ज कराने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवसों में शिकायतों का बोझ होगा कम
ब्लॉक स्तर पर हर शुक्रवार विकास एवं जनकल्याण शिविर आयोजित होने से जहां एक ओर फरियादियों को सुविधा रहेगी, वही संपूर्ण समाधान दिवसों में शिकायतों का बोझ भी कम होगा। इसका असर शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा। कम शिकायतें होने के कारण इनके निस्तारण की गुणवत्ता भी अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास संबंधी शिकायतों को मिलेगा न्याय
विकास एवं जनकल्याण शिविर में यूं तो राजस्व से लेकर अन्य सभी शिकायतें रखी जा सकेंगी, लेकिन मुख्य फोकस विकास संबंधी शिकायतों पर रहेगा। कुपोषित बच्चे भी बुलाए जाएंगे और उन्हें यहीं से एनआरसी के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। राशन आदि की समस्या दूर करने को पूर्ति एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद रहेंगे।

दूरदराज के ग्रामीणों की शिकायतों के ब्लॉक पर ही समाधान के लिए विकास एवं जनकल्याण शिविर हर शुक्रवार को आयोजित होंगे। इन शिविरों में हर विभाग के अफसर रहेंगे। बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित शिविरों में उनकी सहायता के लिए एक जिलास्तरीय नोडल अफसर रहेगा। इस सप्ताह शुक्रवार को अवकाश होने के कारण शनिवार आज शिविरों का आयोजन होगा।
अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed