फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now bus for Mathura will run from Masoodabad bus stand

अलीगढ़ः अब मसूदाबाद बस अड्डे से चलेगी मथुरा के लिए बस

Thu, 09 Dec 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now bus for Mathura will run from Masoodabad bus stand
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने मथुरा जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन मसूदाबाद से कर दिया है। हालांकि बुधवार से लागू हुई नई व्यवस्था पहले दिन असरदार नहीं रही। चालक परिचालकों को इसकी जानकारी ही नहीं थी। नई व्यवस्था के तहत मसूदाबाद बस अड्डे से बस खेरेश्वर होते हुए मथुरा जाएगी। जबकि मथुरा से आने वाली बस सासनीगेट से शहर में प्रवेश करेगी। गांधीपार्क बस अड्डे पर सवारियों को उतारकर मसूदाबाद बस अड्डे जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम बुद्ध विहार योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मथुरा के लिए बसों का संचालन गांधी पार्क की बजाए मसूदाबाद बस अड्डे से होगा। इनको खेरेश्वर से होकर मथुरा जाना होगा। वापसी में सासनी गेट से होकर शहर में आएंगी। अब गांधी पार्क बस अड्डे से सिर्फ कासगंज, बरेली, आगरा, एटा, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मैनपुरी रूट की बसें मिलेंगी। मथुरा, मुरादाबाद, चंडौस और अनूपशहर की बसें मसूदाबाद बस अड्डे से मिलेंगी। वहीं, सारसौल बस अड्डे से नोएडा, दिल्ली, बल्लभगढ़ की बसें और राजस्थान जाने वाली बसें मिलेंगी। शहर की जाम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जबकि बुधवार को अधिकांश बसें मसूदाबाद से निकलीं। जबकि मथुरा से आने वाली बस सासनीगेट चौराहे से होकर शहर के अंदर नहीं आईं। वापसी में चालक गलतफहमी के चलते खेरेश्वर होकर मसूदाबाद पहुंचे। इस दौरान गांधीपार्क बस अड्डे बस नहीं पहुंची तो ग्राहकों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed