फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notices given to both sides regarding procession route

Aligarh News: शोभायात्रा मार्ग को लेकर दोनों पक्षों को दिए नोटिस, शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
सार

आठ दिन पूर्व रामबारात पर हुए हमले के बाद 22 अक्तूबर को कस्बे में शांति है। इसी तनाव के बाद प्रशासन काली शोभायात्रा और दशहरा मेला को लेकर सतर्क है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Notices given to both sides regarding procession route
चंडौस में काली शोभायात्रा के मार्ग पर फ्लैग मार्च करते एसडीएम और सीओ - फोटो : संवाद

विस्तार

दशहरा पर निकलने वाली मां काली की शोभा यात्रा के मार्ग को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की कवायद जारी है। 22 अक्तूबर को अष्टमी के दिन काली अखाड़े ने कस्बे में चामड़ माता, पथवारी माता और ठाकुर माता की पूजा की।

विज्ञापन


इस दौरान कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम गभाना केबी सिंह, सीओ राकेश शिशोदिया, आरएएफ कमांडेंट वरून शर्मा के नेतृत्व में रामलीला कमेटी के साथ कस्बे की काली शोभा यात्रा मार्ग पर फ्लैग मार्च किया गया। गौर हो कि आठ दिन पूर्व रामबारात पर हुए हमले के बाद 22 अक्तूबर को कस्बे में शांति है। इसी तनाव के बाद प्रशासन काली शोभायात्रा और दशहरा मेला को लेकर सतर्क है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरएएफ व पीएसी व स्थानीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम गभाना केबी सिंह ने बताया कि काली शोभा यात्रा का मार्ग शुक्रवार को दोनों समुदायों के लोगों की रजामंदी के बाद तय किया गया है। रविवार को काली शोभा यात्रा मार्ग को लेकर रामलीला कमेटी व मस्जिद कमेटी के लोगों को एक नोटिस जारी किया गया। जिसमें काली शोभा यात्रा के मार्ग के बारे में दोनो पक्षों के लोगों को लिखित में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम गभाना केबी सिंह का कहना है कि नोटिस के बाद भी अगर किसी भी तरफ से शोभा यात्रा या दशहरा मेले को लेकर शांति भंग करने की कोशिश की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पर चंडौस कोतवाल सीताराम सरोज, हल्का इंचार्ज शिवनंदन आनंद, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, योगेश शर्मा, प्रबंधक विनोद गुप्ता और जय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed