{"_id":"62b366cce907663d1475d8bb","slug":"notice-to-ten-more-coaching-operators-after-agneepath-ruckus-aligarh-news-ali294479626","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ बवाल के बाद दस और कोचिंग संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ बवाल के बाद दस और कोचिंग संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ के खिलाफ टप्पल में हुए बवाल में कोचिंग संस्थानों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से कराई जा रही जांच में दस और कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के जवाब के आधार पर कार्रवाई तय होगी। वहीं, अब तक जिले भर में 71 कोचिंग संस्थानों की जांच कर टीमों ने पत्रावली डीआईओएस कार्यालय को सौंप दी हैं, वहीं जांच आगे जारी रहेगी।
शुक्रवार को टप्पल में हुए बवाल में पुलिस की जांच में उजागर हुआ कि यह बवाल कोचिंग संचालकों ने योजनाबद्ध तरीके से कराया था। इसमें जट्टारी व टप्पल क्षेत्र के 11 कोचिंग संचालक जेल भेजे जा चुके हैं। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर डीआईओएस स्तर से जिले भर में सेना व पुलिस की तैयारी करने वाले कोचिंग संस्थानों की जांच कराई जा रही है। अब तक जिले में 71 कोचिंग संस्थानों की जांच हुई है, जिनकी जांच रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी गई है।
डीआईओएस ने स्वीकार किया कि अभी जांच जारी है। जो पत्रावली मिली हैं, उनके आधार पर 10 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से कुछ में पार्किंग और फायर सिस्टम की कमी सामने आई है। वहीं कुछ कोचिंग बंद भी मिले हैं। इनके जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें काम कर रहीं हैं। जो लोग रह गए हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 68 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।