फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice sent in case of distribution of crores to staff in Jamia Urdu Aligarh

Jamia Urdu: संस्थान में स्टाफ को करोड़ों बांटने पर थमाया नोटिस, रजिस्ट्रार से 15 दिन में मांगा जवाब

Mon, 27 May 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 10:57 PM IST
सार

जांच में सामने आया कि करीब 10.77 करोड़ की रकम 11 लोगों को नियम विरूद्ध तरीके से लोन के रूप में दी गई है। नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं दिए गए लोन की वसूली भी नहीं की गई। कुछ अन्य वित्तीय अनियमिताएं भी जांच में सामने आयी हैं। 

विज्ञापन
Notice sent in case of distribution of crores to staff in Jamia Urdu Aligarh
जामिया उर्दू अलीगढ़ संस्थान - फोटो : जामिया उर्दू की आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

अलीगढ़ के जामिया उर्दू संस्थान में 1998 से 2017 तक नियम विरूद्ध तरीके एजुकेशनल लोन, पर्सनल लोन समेत अन्य मदों में करोड़ों की रकम को स्टाफ में बांट देने के फर्जीवाड़े की शिकायत की जांच पूरी हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर हुई जांच में करीब 10.77 करोड़ रुपये का गबन सामने आया है। इस प्रकरण में अब जांच अधिकारी के स्तर से संस्थान के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में जबाव मांगा गया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एवं सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी विजय भूषण ओझा के अनुसार जामिया उर्दू शिक्षण संस्थान में मदरसों की तरह ही उर्दू की पढाई कराई जाती है। यह सोसाइटी के रूप में पंजीकृत संस्था है जो स्वपोषित सोसाइटी के रूप में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए 1939 में स्थापित की गई थी। संस्थान को लेकर प्रशासन को शिकायत मिली कि यहां करोड़ों रुपये की अनियमिता बरती गई है। इसमें गलत तरीके से भुगतान करने, नियम विरूद्ध तरीके से लोन के रूप में स्टाफ को दिए जाने का भी आरोप था। 
विज्ञापन


संयुक्त रूप से जांच में सामने आया कि करीब 10.77 करोड़ की रकम 11 लोगों को नियम विरूद्ध तरीके से लोन के रूप में दी गई है। नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं दिए गए लोन की वसूली भी नहीं की गई। कुछ अन्य वित्तीय अनियमिताएं भी जांच में सामने आयी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जामिया उर्दू संस्थान के पास भू -सम्पत्तियों के नाम पर मुख्य भवन मेडीकल रोड दोदपुर, मंजूरगढ़ी, धौर्रामाफी, सिया हैवतपुर, छेरत- सुढ़ियाल में जमीन बेशकीमती जमीनें है। इसमें से एक जमीन पर वाटरपार्क का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में रजिस्ट्रार जामिया उर्दू को नोटिस जारी किया गया है और अगले 15 दिन में जबाव मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed