फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice on making teen shed closet and toilet

Aligarh News: टीनशेड कोठरी और टॉयलेट बनाने पर नोटिस

Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Notice on making teen shed closet and toilet
महानगर में इन दिनों बिना नक्शा और ले आउट पास कराए हो रहे अवैध निर्माण कार्य अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के निशाने पर हैं। बहुमंजिला भवन तो छोड़िए, टॉयलेट और नौ वर्ग गज के निर्माण करने वाले भवन स्वामियों को भी नोटिस थमाए जा रहे हैं। ऐसे दो मामलों में प्राधिकरण कार्यालय से नोटिस भेजे गए हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

थाना सासनीगेट के मोहल्ला अफगान स्ट्रीट निवासी शाहिद एवं जाकिर को अवैध निर्माण करने पर एडीए से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 22 वर्ग गज भूखंड पर पूर्व निर्मित 100 प्रतिशत कवर्ड निर्माण के ऊपर तीसरी मंजिल पर एक टीनशेड कोठरी एवं टीनशेड टॉयलेट का निर्माण होना बताया गया है। नोटिस जारी होने के बाद निर्माण करने वाले प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र में अन्य घरेलू मानचित्र पर नियम विरूद्ध तरीके से हो रहे व्यवसायिक निर्माण पर एडीए अफसरों की नजरें नहीं है। इसी तरह थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला मदारगेट में प्राधिकरण की ओर से अशोक कुमार गुप्ता के नाम नोटिस भेजा गया है। नोटिस में अवैध निर्माण के संबंध में लिखा गया है कि है कि 8 गुणा 15 फुट यानी करीब नौ वर्गगज में दुकान का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद से निर्माणकर्ता कार्यालय में नक्शा पास कराने के लिए एडीए कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहे हैं। एडीए वीसी अतुल वत्स के निर्देशन में प्राधिकरण अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सक्रिय है। बीते दिनों में कई दशकों पुरानी अवैध निर्माणों से जुड़ी फाइलों से धूल हटाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। किसी भी तरह के आपासी विवादों में अवैध निर्माण की शिकायत पर भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed