{"_id":"5da224fc8ebc3e017b4c0601","slug":"notice-issue-to-unnati-construction-to-voilate-rule-aligarh-news-ali2160584173","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत से ज्यादा निर्माण एवं अनियमितताओं के चलते उन्नति कंस्ट्रक्शन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत से ज्यादा निर्माण एवं अनियमितताओं के चलते उन्नति कंस्ट्रक्शन को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीकृत नक्शे से अधिक आवासों के निर्माण समेत अन्य अनियमितताओं के मामले में उन्नति कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर देवेश कुमार गोयल को प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में बिल्डर को स्वर्ण जयंती नगर स्थित बिल्डिंग में अनाधिकृत निर्माण गिराने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि आदेश का अनुपालन न करने पर प्राधिकरण द्वारा स्वयं अतिक्रमण ध्वस्त करने एवं उसमें व्यय को बकाया राजस्व के रूप में वसूला जाएगा।
प्राधिकरण के सचिव एवं अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि शिकायत मिली थी कि उन्नति कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर देवेश कुमार गोयल पुत्र जय भगवान गोयल ने स्वर्ण जयंती नगर में बनाए आवासीय कांप्लेक्स में तमाम अनियमितता बरती हैं। बिल्डर ने दस आवासों के निर्माण का नक्शा स्वीकृत कराकर यहां 14 आवासों का निर्माण कर लिया है। उपभोक्ताओं को तय सुविधाएं भी नहीं दी हैं। अनधिकृत रूप से हाल व स्टोर का निर्माण कराया है। यही नहीं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी नहीं लगवाया है और न ही फायर ब्रिगेड से एनओसी ली है। इस मामले में उसे नोटिस जारी कर दिया गया है।