{"_id":"583ddfba4f1c1b0c1ede69ba","slug":"notbandi-made-to-distract-the-public-nsimuuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक को भटकाने के लिए कराई नोटबंदी : नसीमुुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक को भटकाने के लिए कराई नोटबंदी : नसीमुुद्दीन
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक को भटकाने के लिए कराई नोटबंदी : नसीमुुद्दीन
- फोटो : ब्यूूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि सौ दिन के अंदर विदेशों में छिपा काला धन लाकर गरीबों के खाते में डालेंगे। बेरोजगारी दूर करेंगे, महंगाई खत्म करेंगे, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। जनता को भ्रमित करने के चक्कर में नए-नए मुद्दे ले आते हैं। अब नोट बंद कर पूरे देश में आर्थिक इमरजेंसी लगा दी।
ये बातें मंगलवार को कस्बा के रामलीला मैदान में बसपा के सामाजिक भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर गरीब, मजदूर किसानों को लाइन में लगा दिया। कभी ताली पीटते हैं तो कभी सीना, देश जब गुस्से में आता है तो रो देते हैं। लेकिन अब रोने से काम नहीं चलेगा, पीएम मोदी को वायदे पूरे करने होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 645 लोगों का काला धन विदेश में जमा होने की बात कहते हैं, लेकिन सूची सार्वजनिक नहीं करते। विजय माल्या को देश लूटने के बाद विदेश भगा दिया। मुकेश अंबानी दाएं, बाएं चल रहे हैं। अपने आपको चाय बेचने वाला बताते हैं, लेकिन दस लाख रुपये के सूट पहनते हैं। पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि इस देश की आजादी में जितना योगदान हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है। बहादुर शाह जफर, उताउल्लाह खां जैसे क्रांतिकारियों ने वतन के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक के मामले में न दें दखल
नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक के मामले में अपनी टांग अड़ा रहे हैं। इस मुद्दे को वो नहीं मुस्लिम समाज के रहनुमा तय करेंगे क्या होना चाहिए क्या नहीं। वह इस मामले में दखल न दें।
मुलायम, मोदी में कोई फर्क नहीं
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश को लूट, डकैती, बलात्कार, फिरौती, अवैध खनन, अवैध कब्जे, दंगे कराने के अलावा कुछ नहीं दिया। मुलायम, मोदी में कोई फर्क नहीं हैं। गोधरा कांड में 42 लोग मरे थे और मुजफ्फरनगर में 87 लोग मारे गए। तेजपत्ते की तरफ मुसलमानों का इस्तेमाल किया, जब जायका बन गया तो निकाल कर अलग रख दिया।
कांगेस की तो ले गए खाट
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तो लोग खाट ही ले गए। अब वहां क्या बचा है? 2जी, कॉमनवैल्स जैसे बड़े घोटाले। देश अब जान चुका है। सूबे की तरक्की, सर्व समाज की तरक्की व भाईचारा कायम रखने के लिए पांचवीं बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाना होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से राकेश मौर्य को वोट देने की अपील की।
किया सम्मानित
खैर से बसपा प्रत्याशी राकेश मौर्य ने मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दकी को चांदी का मुकुट पहनाकर, स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सम्मेलन में मुख्य रूप से छह मंडलों के बसपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी अफजाल सिद्दीकी, जोन कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, मुख्य जोन को-आर्डिनेटर संघ रत्न सेठी, बसपा नेता हेमंत प्रताप, गजराज विमल, जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य, मंडल जोन कोआर्डिनेटर सुरेश गौतम, संजय शर्मा राजा, कालीचरन विकल, मनोज राठी, बादशाह खान, जलाल खां, सगीर अहमद आदि मौजूद थे।
सूरज सिंह की वापसी की उठी मांग
अलीगढ़। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी के समक्ष कुछ बसपाइयों ने पार्टी के पूर्व कोआर्डिनेटर सूरज सिंह को पार्टी में वापस लेने की मांग की। इस पर सिद्दकी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इस बारे में बहन जी से वार्ता करेंगे।