फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Not from black marketing, rice has been purchased after paying tax

Hathras: कालाबाजारी नहीं, कर अदा कर खरीदा चावल, खरीद के हैं ई बिल, 198 की जगह दिखाई 135 क्विंटल की बरामदगी

Sat, 24 Feb 2024 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 24 Feb 2024 01:01 AM IST
सार

हाथरस में आम के बाग से 135 क्विंटल चावल पकड़ा गया था। मामले में नामजद ने कहा कि चावल किसानों से बकायदा मंडी शुल्क और कर जमा कर खरीदा है। उनके पास चावल खरीद के ई बिल मौजूद हैं। बाग में चावल के 330 कट्टे थे, जिनमें 198 क्विंटल चावल भरा था, लेकिन अधिकारियों ने बरामदगी 135 क्विंटल की दिखाई है। सवाल उठता है कि बाकी का चावल कहां है।

विज्ञापन
Not from black marketing, rice has been purchased after paying tax
चावल खरीद का बिल - फोटो : संवाद

विस्तार

आम के बाग से कालाबाजारी के शक में 275 चावल के कट्टे पकड़े जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। नामजद अब्दुल जब्बार का कहना है कि उन्होंने यह चावल किसानों से बकायदा मंडी शुल्क और कर जमा कर खरीदा है। उनके पास चावल खरीद के ई बिल मौजूद हैं।

विज्ञापन


जब्बार ने आरोप लगाया कि बाग में चावल के 330 कट्टे थे, जिनमें 198 क्विंटल चावल भरा था, लेकिन अधिकारियों ने बरामदगी 135 क्विंटल की दिखाई है। सवाल उठता है कि बाकी का चावल कहां है। जब्बार का कहना है कि वह इस मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे। उन्होंने सरकार के नियम के हिसाब से किसानों से चावल खरीदा था।
विज्ञापन


सरकार के किसान पोर्टल पर जिंस की लिस्ट में चावल की खरीद की जा सकती है। उन्होंने मंडी की फर्म मुल्ला जी एंड कंपनी की मार्फत ई बिल से यह चावल खरीदा था। उनके पास पूरे माल के ई बिल मौजूद हैं। जब्बार ने कहा कि चावल राशन के नहीं हैं। जिन कट्टों में चावल बरामद किया गया है, वह सरकारी माल के कट्टे नहीं हैं। अगर वह सरकारी कट्टे हाेते तो वह दोषी होते। उन्हें फंसाने और बदनाम करने की नीयत से ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed