फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not ban Pakistani artists

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध ठीक नहीं

Sun, 16 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Sun, 16 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Not ban Pakistani artists
anubhav sinha - फोटो : amar Ujala
एएमयू की अलुमनाई मीट में आए फिल्म निदेशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि भारत पाक के बीच चल रहे माहौल में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की बात ठीक नहीं है। जिस वक्त सर्जिकल स्ट्राइक हो रही थी, उस समय भी दोनों देशों के बीच चीनी और आलू का व्यापार चल रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा जिस वक्त पाकिस्तानी कलाकार यहां पर काम कर रहे थे तब यह माहौल नहीं था। उनकी फिल्मों को रिलीज होने देना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा इस समय जो हम और आप यहां पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं, वह इसी लिए संभव है कि सीमा पर हमारे वीर जवान मुस्तैदी से तैनात हैं।
विज्ञापन


उनके शौर्य और साहस को सलाम किया जाना चाहिए। लेकिन जिस तरह की बातें हो रही हैं कि इसे बंद कर दो, उसे बंद कर दो तो यह बातें किसी पान की दुकान, चाय के स्टाल, सड़क, फुटपाथ पर खडे़ होकर फैसला करने का नहीं है। इसके लिए सरकार को फैसला करना है। अगर यही सब है तो पाकिस्तान से सभी प्रकार के संबंध खत्म कर लेने चाहिए। व्यापार बंद कर देना चाहिए। तब तो बात समझ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव सिन्हा ने कहा कि उनका सर्जिकल स्ट्राइक पर फिलहाल फिल्म बनाने का कोई इरादा नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसलिए फिल्म भी संभव नहीं है। ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए जो फिल्म बनी थी जीरो डार्क थर्टी, उसमें अमेरिका की जो भी ऐजेंसी थी, उसने ब्रीफ किया था।


अनुभव सिन्हा ने एक वाकया बताते हुए कहा कि किन्हीं नेता जी ने एएमयू को टेररिज्म की नर्सरी कहा था। इस बात का सोशल मीडिया पर उन्होंने संयम और तार्किक रूप से जवाब दिया था। उनके जवाब को बहुत सराहा गया था। इस तरह चरमपंथ की बातों का तर्क और संयम के साथ भी जवाब दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed