{"_id":"674996672207a2aaec0b09df","slug":"north-zone-inter-university-hockey-in-amu-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Zone Inter University Hockey: एएमयू में 30 नवंबर से, खेलेंगी 36 विश्वविद्यालयों की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
North Zone Inter University Hockey: एएमयू में 30 नवंबर से, खेलेंगी 36 विश्वविद्यालयों की टीमें
Fri, 29 Nov 2024 03:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 03:54 PM IST
सार
प्रतियोगिता में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, कश्मीर विश्वविद्यालय हजरतबल श्रीनगर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, दिल्ली विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, सीआरएस विश्वविद्यालय जींद और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र आदि की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता 30 नवंबर से शुरू हो रही है। 7 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सिंथेटिक और घास के मैदान पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ व राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ समेत उत्तर भारत की 36 विश्वविद्यालयों की टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, कश्मीर विश्वविद्यालय हजरतबल श्रीनगर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, दिल्ली विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, सीआरएस विश्वविद्यालय जींद और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार, क्लस्टर विश्वविद्यालय, जम्मू, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला, इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल, श्रीनगर, सोबन सिंह विश्वविद्यालय अल्मोडा, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड बरेली की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, एमबीपीएसयू पटियाला, गलगोटिया विश्वविद्यालय गौतमबुद्धनगर, जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया), प्रयागराज, एमएए शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, ई विश्वविद्यालय बरेली, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरापुर, रेवाडी, सीएसजेएम कानपुर, एमडीयू, रोहतक, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, पंजाब कृषि लुधियाना, डॉ. राममनोहर लोहिया अयोध्या, चौधरी बंसी लाल, भिवानी, जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली, लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन (लखनऊ विश्वविद्यालय), लवली प्रोफेशनल, फगवाड़ा की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी और हॉकी क्लब के अध्यक्ष व आयोजन सचिव प्रो. गुलाम सरवर हाशमी ने पत्रकारों को बताया कि उद्घाटन एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून करेंगी। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी हाकी कोच अनीस उर रहमान खान व अरशद महमूद मौजूद रहे।