फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   North Zone inter university cricket turnament

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंटः शिमला सेमीफाइनल और डीयू क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Sun, 01 Dec 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
North Zone inter university cricket turnament
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट मारते दिल्ली यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी । - फोटो : CITY OFFICE
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) व गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंच गईं। इस जीत के साथ हिमाचल सेमीफाइनल, दिल्ली यूनिवर्सिटी क्वार्टर फाइनल व गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली प्री क्वार्टर फाइनल पहुंचने में सफल रही। वहीं, पिछले साल की नार्थ जोन चैंपियन एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की नार्थ जोन चैंपियन एमडीयू रोहतक व हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। पहले खेलते हुए रोहतक की टीम 7.3 ओवर में 37 रन पर सिमट गई। उत्तम ने 10 रन व जतिन ने 8 रन बनाए। शिमला यूनिवर्सिटी के गेंदबाज करन ने 4 ओवर में 6 विकेट झटके। जवाब में उतरी शिमला यूनिवर्सिटी की टीम ने 4 ओवर में 42 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। तरणजीत ने 28 रन की पारी खेली। करन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को शिमला व एएमयू के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। जिस टीम को जीत मिलेगी, वह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलने के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
विज्ञापन

कानपुर विश्वविद्यालय की टीम 9.4 ओवर में 71 रन पर सिमट गई। सुदर्शन दीक्षित ने 25 रन बनाए। दिल्ली यूनिवर्सिटी के गेंदबाज प्रिंस चौधरी ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम ने 12.5 ओवर में 73 बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। शुभम दहिया ने 27 रन जुहू कौशिक ने 24 रन बनाए। कानपुर की तरफ से राजा निगम ने एक विकेट झटका। दिल्ली के प्रिंस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस जीत के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। विशाल ने 38 रन व शुभम ने 31 रन बनाए। जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के गेंदबाज आकिब ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। हसन ने 21 रन व इमरान ने 13 बनाए। इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली के गेंदबाज विशाल ने तीन विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस जीत के साथ वह प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
इस अवसर पर प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, डॉ. फैसल शेरवानी, मोहम्मद अहमद, अनीस उर रहमान, अरशद महमूद, गुफरान अहमद, इश्तियाक अहमद, इमरान शिब्ली, सुहैल, मुताहिर जैदी, अदनान शमशाद, मोहम्मद फाजिल, राकेश चौधरी, मजहर उल कमर, सरदार हुसैन आदि मौजूद रहे।

एएमयू टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. फैसल शेरवानी ने कहा कि उनकी टीम सेमीफाइनल में रविवार को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला की टीम से भिड़ेगी। उन्होंने कहा कि टीम पूरी तरह से मुकाबले के लिए तैयार है। उनके खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed