फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   North zone inter university cricket turnament

इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ जोनः एएमयू की जीत की हैट्रिक

Mon, 25 Nov 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
North zone inter university cricket turnament
एएमयू में चल रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करती कुरुक्षेत्र की ट - फोटो : CITY OFFICE
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम ने आईआईएमटी मेरठ यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से पराजित किया। यह एएमयू की लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन

एएमयू क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में आईआईएमटी मेरठ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 43 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साजिद ने 25 बॉल पर 19 तथा सत्यम ने 20 बॉल पर 11 रन बनाए। एएमयू की ओर से प्रथम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 रन देकर 2 ओवर में चार विकेट लिए। एएमयू की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 5 ओवर में ही 45 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। एएमयू की ओर से हन्नान रिजवान ने 26 और और प्रथम ने 15 रन बनाए। एएमयू के प्रथम को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र और जामिया मिल्लिया के बीच खेले गए मैच में जामियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाए। जामिया की ओर से मुदस्सिर ने सर्वाधिक 32 तथा कार्तिकेय ने 30 रन बनाए। कुरुक्षेत्र की ओर से सार्थक ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जवाब में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक विकेट गंवाकर लक्ष्य को 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी परविंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 48 गेंदों पर 87 रन बनाए और अंतिम समय तक नाट आउट रहे। जबकि सौरभ 23 रन बनाकर नाट आउट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा की टीम डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर को पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाए। मनवीर ने बेजोश पारी खेलते हुए 73 रन बनाए। जबकि निखिल ने 31 का योगदान दिया। जवाब में डीएवी की टीम 18.4 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। लवली यूनिवर्सिटी के अबरार ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जीबीयू ग्रेटर नोएडा की टीम ने एसकेयू एएसटी जम्मू को पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई है। जम्मू की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 94 बन बनाए। ग्रेटर नोएडा की टीम ने 15 वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। मौहम्मद जैद मुलतानी 31 और कुणाल 28 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद ने अमेठी यूनिवर्सिटी को पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई है। अमेठी यूनिवर्सिटी 20 ओवर मे ं5 विकेट के नुकसान पर 117 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सीआरएस यूनिवर्सिटी ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रिवाड़ी ने एमजेपी रुहेलखंड बरेली को 10 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में 128 रन बनाए। मीरपुर रेवाड़ी ने बिना कोई विकेट गवाएं 14 ओवर में 129 रन बना लिए। विशाल ने शानदार 80 रन का योगदान दिया। विशाल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा ने टीएमयू मुरादाबाद को पराजित किया। आगरा ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। सोनू सिसोदिया ने 56 रन बनाए। टीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद की टीम 42 रन पर सिमट गई। लखनऊ एथलेटिक एसोसिएशन की टीम बीएमयू रोहतक को पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई है।
जीतने वाली टीमें
एएमयू
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
जीबीयू ग्रेटर नोएडा
सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा
लखनऊ एथलेटिक एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed