फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   North zone iner university cricket turnament

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंटः गुरुकुल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची एएमयू

Fri, 29 Nov 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
North zone iner university cricket turnament
मुकाबले के दौरान गुरू गोविंद इंद्र प्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी र? - फोटो : CITY OFFICE
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार को 6 विकेट से हराकर मेजबान एएमयू की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।
विज्ञापन

विलिंगडन पवेलियन में हुए क्वार्टर फाइनल में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी की टीम 27.4 ओवर में 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कपिल ने चार चौकों की मदद से 60 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी एएमयू की टीम ने 28.5 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमन गुरनानी ने 53 गेंदों पर 53 रन ठोके। अमन का टूर्नामेंट में लगातार पांचवां अर्द्धशतक है। अमन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। पहला सेमीफाइनल 01 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर आरएल अवध यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला ने बीजीएसबी यूनिवर्सिटी राजौरी, एसवीएस यूनिवर्सिटी मेरठ ने जेएनयू, एचपीयू शिमला ने सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद एवं जामिया हमदर्द दिल्ली ने सीयू जम्मू की टीम को पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद की मीनार से जाकर टकराया विशाल का छक्का
गुरु गोविंद इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली की टीम ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर को 83 रन से पराजित किया। इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के विशाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए जौहर यूनिवर्सिटी के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। 8 छक्के व 4 चौकों की मदद से 43 गेंद पर 85 रन की धुआंधार पारी खेली। इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की टीम 19.5 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। विशाल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का गुरु गोविंद इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली के खिलाड़ी विशाल के नाम पर दर्ज हुआ है। सीनियर सेेकेंडरी ग्राउंड पर जौहर यूनिवर्सिटी से चल रहे मैच के दौरान उनका छक्का अल्लामा इकबाल हाल की मस्जिद की मीनार से टकराया। पुराने लोग इस छक्के की तुलना 80 के दशक में यहां खेलने आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिलदेव के छक्के से कर रहे हैं। विलिंगडन क्रिकेट पवेलियन से लगाया गया कपिल का छक्का एएमयू के जामा मस्जिद के गुंबद से टकराया। गुंबद को नुकसान भी हुआ था।

29 रन पर राजौरी, 97 पर सिमटी जेएनयू की टीम
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से मुकाबले के दौरान बीजीएसबी यूनिवर्सिटी राजौरी की टीम 11 ओवर में 29 रन पर सिमट गई। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से राकेश ने 6 विकेट लिए। एसवीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के विरुद्ध जेएनयू की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। जेएनयू की टीम 132 रन का लक्ष्य का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed