{"_id":"576847ba4f1c1b9760b48607","slug":"normal-real-conditions-on-the-road-police-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचल रोड पर हालात सामान्य, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचल रोड पर हालात सामान्य, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
हालात सामान्य
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के आर्यसमाज रोड पर रविवार रात मिश्रित आबादी वाले इलाके में बिना अनुमति देवी जागरण की जिद पर बिगड़े हालात रात भर की सख्ती के बाद नियंत्रित कर लिए गए। हालांकि सोमवार सुबह होते-होते स्थिति साति आयोजन से जुड़ा है और दूसरा मानिमान्य दिखी। फिर भी एहतियातन पूरा इलाका पुलिस-प्रशासनिक अमले ने किले की तरह घेर रखा है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांधीपार्क थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें पहला बिना अनुमक चौक की पुलिया पर पुलिस व राहगीरों पर पथराव का है।
रविवार सुबह फिर से एसएसपी ने इलाके का जायजा लिया और पुलिस बल को निर्देशित किया। इस दौरान आयोजनस्थल से सटी कुछ दुकानें नहीं खुलीं, जबकि बाकी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला।
अतिसंवेदनशील मदार गेट चौराहा से सटे अचल रोड के मुहाने पर देवी जागरण की तैयारियों का विवाद उस समय खड़ा हुआ, जब बगल में ही सराय पीर बख्श व सराय कला इंतजाम अली के लोगों के तरावीह पढ़ने का वक्त हुआ। चूंकि देवी जागरण को प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। इसलिए तरावीह पढ़ने वालों के विरोध के साथ-साथ पुलिस भी विरोध में आई तो बखेड़ा खड़ा हो गया था। हालांकि देवी जागरण आयोजकों ने मेयर सहित तमाम भाजपाई अपने समर्थन में बुलाए थे।
विज्ञापन
मगर अनुमति न होने की स्थिति में भाजपाई दो खेमों में बंटकर वहां से निकल गए और उन्हें भी फजीहत व पब्लिक का विरोध झेलना पड़ा था। रात को हंगामा, नारेबाजी, प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, मानिक चौक, मामू भांजा में पुलिस पर पथराव के बाद से ही चार थाना प्रभारी इस इलाके में तैनात हैं। इनके अलावा एडीएम सिटी व एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम अतरौली, सीओ द्वितीय व सीओ तृतीय इसी इलाके में लगे हुए हैं।
सुबह एसएसपी लव कुमार ने भी काफी देर तक भ्रमण कर पुलिस तैनाती का जायजा लिया। इस संबंध में पहला मुकदमा खुद एसओ गांधीपार्क संजय पांडेय ने 14 नामजद 250 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है, जिसमें अचल रोड के मुहाने पर बिना अनुमति आयोजन आदि का आरोप है। दूसरा मुकदमा गांधीपार्क चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव की ओर से मानिक चौक, मामू भांजा रंगरेजान पर पथराव मामले में 24 नामजद 250 अज्ञात पर दर्ज कराया गया है।
यह दर्ज हुए दो मुकदमे
एसओ गांधीपार्क की ओर से दर्ज मुकदमे में देवी जागरण आयोजक कालीचरण वार्ष्णेय नौरंगाबाद, सत्येंद्र वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, टिंकू वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, शेखर विद्यार्थी, अगेय स्वामी, होतीलाल, विनय वार्ष्णेय, सुरेश उर्फ मनोज, आशू आदि नामजद सहित 250 अज्ञात आरोपी हैं। धारा 147, 341, 336, 186, 188, 504, 506, 427, 34, 7, 3, 4 आदि में बिना अनुमति आयोजन, धारा 144 उल्लंघन, पथराव आदि के आरोप हैं।
एसआई गांधीपार्क की ओर से दर्ज मुकदमे में मामू भांजा रंगरेजान, मानिक चौक आदि पर पथराव के संबंध में देवेंद्र, नीरज, चेतन, विष्णु, संजू, रोहित, आलोक, शेरू, दीपक, मलुआ, पुनीत, रवि, शिवम, पकोड़ा, मोनू अग्रवाल, मनीष, दिनेश उर्फ सत्तो, अमित उर्फ अरविंद, दीपक गहलौत, आशीष शर्मा, लल्लो, कल्लू, अमलेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि नामजद सहित 250-300 अज्ञात आरोपी हैं। धारा 147, 336, 504, 506, 323, 353, 34, 7, 3, 4 आदि में बिना अनुमति आयोजन के बाद बिगड़े हालात में पथराव कर दहशत फैलाने व पुलिस पर पथराव का आरोप है।