फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nomination of BJP MLA's grandson for AMU student union president

एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष के लिए भाजपा विधायक के पौत्र ने किया नामांकन

Tue, 05 Dec 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nomination of BJP MLA's grandson for AMU student union president
अमुवि छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए सर्मथकों के साथ नामांकन करने जाते अजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र ठाकुर अजय सिंह ने नामांकन किया है। अजय सिंह एएमयू में विधि संकाय में बीएएलएलबी फाइनल ईयर के छात्र हैं। इसके अतिरिक्त छात्र नेता मसकूर अहमद उस्मानी एवं अबू बकर सहित कुल छह छात्रों ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोकी है। इसके लिए मतदान 11 दिसंबर को होगा। 
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मसकूर अहमद उस्मानी, अबू बकर, अजय सिंह, इलियास खान, फारूख आलम एवं अवनीत कुमार ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए राव फराज वारिस, वसील के, विक्रांत जौहरी, फैसल नदीम, एजाज अहमद एवं सज्जाद एस राथर ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए इमरान खान, अदनान आमिर, सैयद आतिफ वासिफी, मो. फहद एवं यासिर अली खान ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कैबिनेट की 10 सीटों के विरुद्ध 34 छात्र नेताओं ने दावेदारी ठोकी है। वहीं एएमयू कोर्ट की 11 सीटों के विरुद्ध 28 नामांकन हुए हैं। एएमयू छात्र संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी मुजिबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि नामांकन के बाद स्क्रूटनी होगी। मंगलवार को नाम वापसी के लिए तिथि निर्धारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन में दिखा युवा जोश एवं उत्साह
एएमयू छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन में यूनियन हॉल पर युवा जोश एवं उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। प्रत्याशियों का टेंपो हाई करने में छात्राएं भी पीछे नहीं रहीं और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। सुबह से ही कैबिनेट एवं कोर्ट सदस्य पद पर नामांकन के लिए छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचने लगे। दोपहर बाद प्रमुख चेयर के प्रत्याशियों का नामांकन होना था। अध्यक्ष पद के दावेदार ठाकुर अजय सिंह को कंधे पर बैठाकर उनके समर्थक तीन रंगों वाला झंडा (सबसे ऊपर हरा, बीच में सफेद एवं नीचे लाल) लेकर पहुंचे। छात्र अजय के पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे थे। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मसकूर अहमद उस्मानी एवं अबू बकर को भी उनके समर्थक कंधे पर बैठाकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। दोनाें नेताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र थे। इस दौरान समर्थक ‘भाई का टेंपो हाई है’ का नारा लगा रहे थे। इसी तरह अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट पद के प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। छात्र नेताओं के कुछ समर्थक अपनी बाइकों के साइलेंसर से तरह-तरह की आवाजें निकाल रहे थे।  

एएमयू छात्र संघ की प्रमुख चेयर से छात्राएं दूर  
एएमयू छात्र संघ के चुनाव में इस बार भी छात्राएं प्रमुख चेयर (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव) से दूर हैं। सोमवार को छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन हुए। प्रमुख चेयर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए छात्राओं की तरफ से एक भी आवेदन नहीं आया। वहीं कैबिनेट पद पर तीन छात्राओं के नामांकन की चर्चा है, जिसमें विधि संकाय की नबीला जेहरा, यूनानी मेडिसन की समरीन खां एवं वीमेंस पालीटेक्निक की इबा महफूज शामिल हैं। 

छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर किया नामांकन
एएमयू वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर 3-3 जबकि सचिव पद पर दो छात्राओं ने नामांकन किए। आठ कैबिनेट सीट के विरुद्ध 11 छात्राएं मैदान में है। सभी दावेदारों के साथ आई समर्थकों में काफी उत्साह था।

वीमेंस कॉलेज परिसर में सोमवार को स्टूडेंट यूनियन चुनाव के लिए नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए बीए की नेहा किरमानी, बीए फाइनल की उमामा हसीन एवं बीए सेकेंड                 ईयर की नबा नसीम ने दावेदारी की है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर बीकॉम फाइनल ईयर की निदा अकरम, बीएससी फाइनल ईयर की मदीहा जईम, बीएससी फाइनल ईयर की सारा दिलशाद ने नामांकन किया है। वहीं सचिव पद पर बीए सेकेंड ईयर की सादेहा अहमद एवं बीए फाइनल ईयर की फरहा खान ने नामांकन किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. हिना परवेज ने बताया कि आठ कैबिनेट सीट के विरुद्ध 11 छात्राओं के नामांकन हुए है। कैबिनेट पद पर इरम अली, मेहरा नलिनी सिंह, कहकशां समर, शरबा तस्लीम, अरीशा खान, अकरा परवेज, सबीरा बारी, सिब्ते सुघरा, खान आयला, उरूसा अनवर एवं आलिया नाज ने नामांकन किया है। प्रत्याशियों के समर्थकों को उत्साह देखने लायक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed